Redmi Note 10 Series में होगी बेस्ट और ब्राइटेस्ट डिस्प्ले, जानिए पूरी जानकारी
Xiaomi कुछ ही दिनों में Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि कंपनी 4 मार्च को Redmi Note 9 सीरीज के अपग्रेडेड वर्ज़न Redmi Note 10 Series को लॉन्च करने जा रही है।

नोट 10 सीरीज में हुआ नया खुलासा
Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पुष्टि की है कि यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। उन्होंने पहले आगामी स्मार्टफोन सीरीज का पहला आधिकारिक रूप शेयर किया था और पुष्टि की थी कि रेडमी नोट 10 में 108MP का प्राइमरी सेंसर होगा।
इस सीरीज में होंगे तीन नए फोन
शाओमी इस सीरीज के अंतर्गत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में कंपनी Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, and Redmi Note 10 Pro Max लॉन्च करने जा रही है। शाओमी कंपनी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके जानकारी दी है और कहा है कि इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होने वाला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि Redmi Note 10 Series में अभी तक का बेस्ट और ब्राइटेस्ट डिस्प्ले दिया जाएगा।
बेहतरीन होगा कैमरा सेटअप
इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी पंच-होल कटआउट देने वाली है। इस फोन का पिछला कैमरा 108 मेगापिक्सल के कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है।
शाओमी कंपनी ने Redmi Note 10 सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है। आपको बता दें कि इस नई शाओमी सीरीज को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो 10 सेकेंड का है, और इसमें देखा जा सकता है कि Note के O को एक स्पेशल कैमरा वाला लुक दिया गया है।
5G कनेक्टिविटी दिए जाने की संभावना
शाओमी कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन के लिए एक लैंडिंग पेज को अमेज़न पर लाइव किया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न की वेबसाइट पर होने वाली है। इसके अलावा इस नई स्मार्टफोन सीरीज के लिए अटकलें लगाई जा रही है कि यह फोन 4G और 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा।


Click it and Unblock the Notifications








