Home
News

Redmi Note 10 Series के लॉन्च से पहले जानिए लीक स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro का पिछले काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा है। शाओमी कंपनी निरंतर अंतराल पर अपने नए-नए स्मार्टफोन को मार्केट में पेश करती रहती है और भारत में इस वक्त सबसे ज्यादा स्मार्टफोन शाओमी के ही खरीदें जाते हैं ऐसे में लाज़मी है कि सबसे ज्यादा चर्चा भी इस कंपनी की जाती है।

Redmi Note 10 Series के लॉन्च से पहले जानिए लीक स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Redmi Note 10 सीरीज जल्द होगा लॉन्च

इस वजह से भारत समेत पूरी दुनिया के स्मार्टफोन मार्केट में इस बात की चर्चाएं की जा रही है कि Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को कब लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्चिंग की जानकारी तो अभी तक पता नहीं चली है लेकिन इस फोन के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है।

My Smart Price की एक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 10 Pro में प्रोसेसर के तौर पर शाओमी कंपनी स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट शामिल कर सकती है। इसके अलावा इस फोन में एक आईपीएस डिस्प्ले होगा। इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके पिछले हिस्से में चार कैमरे दिए जाने की संभावना है, जिसका पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और वह Samsung S5KGW2 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन का दूसरा बैक कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ आएगा जबकि बाकी के दो कैमरा मैक्रो और डेप्थ सेंसर के साथ आएंगे।

Redmi Note 10 Pro के संभावित फीचर्स

Redmi Note 10 Pro में 5020 एमएएच की एक बैटरी हो सकती है। इस फोन को शाओमी के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्ज़न MIUI 12 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। संभवत: इसी वर्ज़न के साथ Redmi Note 10 को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Redmi Note 10 के बारे में कुछ ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई है लेकिन रेडमी नोट 10 प्रो के फीचर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेडमी नोट 10 में कौन-कौनसे फीचर्स हो सकते हैं।

Redmi Note 10 को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया जा सकता है। वहीं Redmi Note 10 Pro की बात करें तो इस फोन को 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि इन दोनों फोन को अगले महीने यानि फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 10 and Redmi Note 10 Pro have been waiting for many days. Xiaomi company continues to introduce its new smartphones in the market at regular intervals and most of the smartphones are bought by Xiaomi in India at this time, so it is natural that this company is also discussed most.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X