Redmi Note 11 के साथ लॉन्च हुए Note 11S, Smart TV और Smart Band प्रो, जानें कीमत
Xiaomi ने आज भारत में एक विशेष इवेंट में Redmi SmartBand Pro स्पोर्ट वॉच और 43-इंच Redmi स्मार्ट टीवी लॉन्च की है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Redmi Note 11 और Redmi Note 11s को भी लॉन्च किया है। तो आइए जानते है इन स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स में।

Redmi Note 11, Redmi Note 11s की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi का Redmi Note 11s तीन वेरिएंट में आता है। 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। जबकि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। इन तीनों पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिलती है।
Redmi Note 11 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। तो 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले की कीमत 14,499 रुपये है। जबकि टॉप वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट मिलने के बाद ये वेरिएंट क्रमशः 12,499 रुपये, 13,499 रुपये और 14,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।
Redmi Note 11 भारत में 11 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Redmi Note 11s भारत में 21 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में mi.com, अमेजन और देश भर में रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Redmi Note 11 के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 11 में 6.43-इंच की GOLED FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है, स्क्रीन की रिफ्रेश रेट 90Hz है और अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है और यह IP53 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट कोटिंग के साथ आता है।
Redmi Note 11 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है।
कैमरा फीचर की बात करें, तो Redmi Note 11 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि यह भारत में स्पेस ब्लैक, होराइजन ब्लू और स्टारबर्स्ट व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
अब बात आती है बैटरी की, तो फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W प्रो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, Redmi Note 11 में डुअल स्पीकर, एक 3.5mm जैक, ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई 802.11, और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C जैसे फीचर्स भी मिलते है।
Redmi Note 11s के स्पेसिफिकेशन्स
वहीं अगर हम Redmi Note 11s की बात करें तो, फोन में 6.43-इंच का OLED है, जिसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 90Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 1,000 nits है। यह MediaTek Helio G96 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित है जो 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह Android 11 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है।
इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें सैमसंग के HM2 इमेज सेंसर के साथ 108MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। जबकि फ्रंट कैमरा 16MP का मिलता है।
Redmi Note 11s में 33W प्रो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, IP53 डस्ट, वाटरप्रूफ रेटिंग और कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी जैक शामिल हैं। यह फोन स्पेस ब्लैक, होराइजन ब्लू और पोलर व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Redmi Smart Band Pro की कीमत
रेडमी के इस फिटनेस बैंड में 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह कार्डियो, स्पोर्ट्स, योगा, वेट ट्रेनिंग और अन्य सहित 110 वर्कआउट मोड को ट्रैक कर सकता है। इसके अलावा इसमें SpO2, हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते है।
इस रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो की कीमत 3999 रुपये है और 14 फरवरी से इसकी सेल शुरू होगी।
Redmi X43 Smart TV
इस मेगा इवेंट में रेडमी ने रेडमी X43 स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च किया है। यह 43 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाली एक 4K टीवी है जो एंड्रॉइड TV 10 पर चलती है। इसकी कीमत 28999 रुपये है और इसकी सेल 16 फरवरी से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications







