Redmi Note 12 सीरीज 27 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Redmi Note 12 Series की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। Xiaomi के सब-ब्रांड ने Weibo पर खुलासा करते हुए बताया कि Note 12 सीरीज 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी। वहीं, इस लाइन-अप में वनीला Redmi Note 12, Note 12 Pro और Note 12 Pro+ शामिल हैं। Redmi ने Note 12 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है। नए फोन हाल ही में लॉन्च किए गए मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 SoC से लैस होने वाले पहले डिवाइस होंगे।
कंपनी Redmi के लेटेस्ट Note सीरीज को 27 अक्टूबर को चीन में पेश करेगी। कंपनी ने एक Weibo पोस्ट के जरिए Redmi Note 12 Pro सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया।
Redmi Note 12 स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने कहा कि Redmi Note 12 Pro सीरीज MediaTek डाइमेंशन 1080 SoC से लैस होगा, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। वहीं चिपसेट स्मार्टफोन होने के चलते यह बेटर बैटरी पावर देने का काम करेगी।

Redmi Note 12 कैमरा
इसके बाद, कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि Redmi Note 12 Pro लाइन-अप अपने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर का यूज करेगा। यह पॉपुलर सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) प्रोवाइड करता है और इसका आकार 1/1.56 है जो इसे ज्यादा लाइट कैप्चर करने का परमिशन देता है।
Redmi ने Redmi Note 12 Pro सीरीज के रियर डिज़ाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा भी किया। वीबो पोस्ट के मुताबिक, नए स्मार्टफोन्स Shallow Dream Galaxy और time blue कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे।
Redmi Note 12 बैटरी
अपकमिंग Redmi Note 12 सीरीज के फोन 3C और TENAA पर स्पॉट किए गए हैं। 3C लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 12 Pro+ 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि Note 12 Pro मैक्सिमम 120W पर होगा। वहीं स्टैंडर्ड वैरिएंट 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Note 12 Pro+ और Note 12 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-HD+ AMOLED पैनल मिलेगा।
लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि नोट 12 प्रो में 4,980mAh की बैटरी है, जबकि नोट 12 प्रो+ में 4,300mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








