200MP कैमरा वाला फोन 9000 रुपये सस्ता, लूट सको तो लूट लो!
मिड-रेंज कैटेगरी में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूज हैं कि किसे खरीदा जाए, तो हम यहां एक बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। Redmi Note 13 Pro Plus 5G ऐसा फोन है, जो इस सेगमेंट में ऑल-राउंड परफॉर्मेंस ऑफर करता है। फिलहाल यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।
अगर ग्राहक अभी खरीदारी करेंगे तो उनकी हजारों रुपये की अच्छी-खासी बचत हो सकती है। इस पर क्या डील मिल रही है और इसमें क्या स्पेक्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB वेरिएंट को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे 26,000 रुपये में खरीदा जा सकता है ऑफर्स के साथ। फोन में एमोलेड डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, 120W Fast Charging और 200MP कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 13 Pro Plus 5G फ्लिपकार्ट डील
स्मार्टफोन को आप 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर 9000 रुपये की छूट मिल रही है। अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे करेंगे तो 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके बाद कीमत 26,000 रुपये से नीचे आ जाती है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 6.67 इंच कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसे HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन का सपोर्ट भी मिला हुआ है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Mediatek Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर दिया गया है।
इसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल पर 200MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 16MP कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








