Home
News

वाह! 50MP कैमरा वाले फोन पर तगड़ी डील, होली ऑफर में मिल रहे जबरदस्त डिस्काउंट

Redmi Note 14 5G को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब शाओमी के होली ऑफर के तहत फोन सस्ते दाम में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है।

इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025-अल्ट्रा चिपसेट, 120Hz एमोलेड डिस्प्ले और 50MP सोनी प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी ऑफर कीमत।

होली ऑफर में स्मार्टफोन पर मिल रही खास डील

रेडमी नोट 14 5G की कीमत में छूट

रेडमी नोट 14 5G को भारत में दिसंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 6GB+128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये, 8GB+128GB के लिए 19,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये थी। होली ऑफर के तहत यह फोन अब आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर क्रमशः 17,999 रुपये, 18,999 रुपये और 20,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है।

इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी मिल रहा है।इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 16,999 रुपये, 17,999 रुपये और 19,999 रुपये हो जाती है। यह फोन आइवी ग्रीन, टाइटन ब्लैक, मिस्टिक व्हाइट और फैंटम पर्पल कलर्स में उपलब्ध है।

रेडमी नोट 14 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, SGS आई प्रोटेक्शन और TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन वाली डिस्प्ले दी गई है।

प्रोसेसर- इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025-अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है, जिसे IMG BXM-8-256 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

ओएस- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड हाइपरOS कस्टम स्किन के साथ लॉन्च हुआ था।

कैमरा- इसमें 50MP सोनी LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट दी गई है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- फोन में 5,110mAh की बैटरी मिलती है, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स- इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस, स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res सर्टिफिकेशन मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X