Home
News

नए-नवेले Redmi Note 14 SE के टॉप 5 फीचर्स, कीमत सिर्फ ₹14,999, डिस्काउंट भी मिलेगा

Redmi ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट फोन Redmi Note 14 SE 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी की भारत में 11th एनिवर्सरी के मौके पर लाया गया है। नया फोन Redmi Note 14 लाइनअप का सबसे किफायती वर्जन है, जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था।

यह फ्लिपकार्ट पर भी अवेलेबल होगा। फोन क्रिमसन रेड, मिस्टिक व्हाइट और टाइटन ब्लैक कलर में पेश किया गया है। आइए, जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल।

लेटेस्ट Redmi Note 14 SE के टॉप 5 फीचर्स

Redmi Note 14 SE 5G प्राइस

लेटेस्ट रेडमी नोट 14 SE 5G 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आया है। आप इस फोन को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी किसी भी बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसकी सेल 7 अगस्त से शाओमी की वेबसाइट और देशभर में स्टोर्स पर शुरू होगी। यह Flipkart पर भी अवेलेबल होगा। फोन क्रिमसन रेड, मिस्टिक व्हाइट और टाइटन ब्लैक कलर में आया है।

स्पेसिफिकेशन और टॉप 5 फीचर्स

1. प्रीमियम AMOLED डिस्प्ले

Redmi Note 14 SE 5G में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी मिली है, और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

2. 50MP Sony कैमरा विद OIS

फोन में 50MP Sony LYT-600 सेंसर दिया गया है जो OIS के साथ आता है। इसके अलावा, एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है जो मैक्रो कैमरे का भी काम करता है।

3. तगड़ी परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7025 Ultra

यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा चिपसेट के साथ आता है, जो 5G सपोर्ट करता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।

4. 5110mAh बैटरी + 45W फास्ट चार्जिंग

फोन में दी गई है 5110mAh की बड़ी बैटरी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आपको लंबे समय तक बैटरी बैकअप और जल्दी चार्जिंग दोनों का फायदा मिलेगा।

5. Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स और 3.5mm जैक

Redmi Note 14 SE 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos के साथ आते हैं। इसके साथ ही, 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जो आजकल के फोन्स में मिलना मुश्किल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X