Home
News

Redmi Note 15 और Realme 16 Pro कल होंगे लॉन्च, रेडमी के फोन में होगी 12000mAh बैटरी

2026 की शुरुआत स्मार्टफोन लवर्स के लिए जोरदार तरीके से होने वाली है। पहले हफ्ते में ही कई फोन भारत में लॉन्च हो रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम Redmi और Realme का है। दोनों कंपनियां कल 6 जनवरी को अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही हैं।

जहां Redmi अपना नया Redmi Note 15 5G पेश करेगा, वहीं Realme की ओर से Realme 16 Pro series लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले जान लेते हैं कि इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

Redmi Note 15 और Realme 16 Pro कल होंगे लॉन्च

Redmi Note 15 5G

करीब एक साल के अंतराल के बाद Redmi अपनी पॉपुलर Note सीरीज में नया फोन जोड़ने जा रहा है। Redmi Note 15 5G का सबसे बड़ा फोकस इसका स्लिम डिजाइन है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.35mm बताई जा रही है।

Redmi Note 15 5G के फीचर्स

डिस्प्ले: 6.77-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट

डिजाइन: पीछे की तरफ बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल, जो Redmi Note 14 Pro जैसा दिखता है।

कैमरा: 108MP मेन कैमरा OIS के साथ (Masterpixel Edition)

प्रोसेसर: Snapdragon 6 Gen 3

बैटरी: 5,520mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कीमत क्या हो सकती है?

Redmi ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक Redmi Note 15 5G की कीमत ₹25,000 से कम रखी जा सकती है। Redmi इसी इवेंट में Redmi Pad 2 Pro 5G भी लॉन्च करेगा, जिसमें QHD+ डिस्प्ले, Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 12,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Realme 16 Pro सीरीज

Realme की नई सीरीज में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल होंगे। कंपनी इस बार प्रीमियम डिजाइन और कैमरा क्वालिटी पर खास फोकस कर रही है।

Realme 16 Pro सीरीज के फीचर्स

200MP मेन कैमरा (दोनों मॉडल)

Pro Plus में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस

डिजाइन: मेटल फिनिश कैमरा मॉड्यूल

प्रोसेसर

  • Realme 16 Pro Plus: Snapdragon 7 Gen 4
  • Realme 16 Pro: MediaTek Dimensity 7000 सीरीज

बैटरी: 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी

चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग

कीमत का अंदाजा

Realme 16 Pro: ₹30,000 से ऊपर

Realme 16 Pro Plus: ₹40,000 के आसपास

Realme Pad 3 भी होगा लॉन्च

स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Realme भारत में Realme Pad 3 भी लॉन्च करेगा। यह 2023 में आए Pad 2 का सक्सेसर होगा।

Realme Pad 3 की खास बातें

12,200mAh बैटरी

2.8K डिस्प्ले

AI फीचर्स (डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं)

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X