Home
News

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: किस स्मार्टफोन में है ज्यादा दम? किसे खरीदना बेस्ट ऑप्शन?

2026 की शुरुआत होते ही मिडरेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन्स ने धमाकेदार एंट्री मारी है। Redmi और Realme इन फोन्स को लेकर आई हैं। लेटेस्ट फोन फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ आए हैं। ये दोनों ही डिवाइस अलग-अलग यूजर्स को टारगेट करते हैं।

ऐसे में अगर आप इन दोनों फोन्स को लेकर कन्फ्यूज हो गए हैं तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम यहां इनका फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं। इस आर्टिकल के बाद आपको अपने लिए फोन सेलेक्ट करने में आसानी होगी।

Redmi Note 15 5G vs Realme 16 Pro 5G: कौन सा खरीदना चाहिए?
Photo Credit:

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

सबसे पहले डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करेंगे। दोनों फोन में एमोलेड डिस्प्ले है। Redmi Note 15 5G में दी गई डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। दूसरी तरफ Realme 16 Pro की डिस्प्ले का साइज 6.78-inch है। इसमें रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस बढ़कर 6500 निट्स हो गई है, साथ में HDR का सपोर्ट भी है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

रेडमी के फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। जिसे कंपनी ने 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया है। वहीं, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 मेक्स चिप दी गई है रियलमी 16 प्रो में। जिसे UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा, बैटरी और चार्जिंग

रेडमी नोट 15 में 108MP प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिल रहा है। रियलमी का फोन कैमरे के मामले में थोड़ा आगे है। वजह है 200MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस।

इसमें सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा लगा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। रेडमी के फोन में 5520mAh बैटरी और 45W चार्जिंग का सपोर्ट है। दूसरी तरफ रियलमी के फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 15 vs Realme 16 Pro: प्राइस कंपेरिजन

इन दोनों के प्राइस में काफी गैप है। रेडमी के फोन की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि रियलमी के फोन की शुरुआती कीमत ही 31,999 रुपये है। ऐसे में जाहिर तौर पर कीमत के लिहाज से रियलमी का फोन आगे है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X