फिर नजर आई शाओमी Redmi Note 5 की लाइव तस्वीर
चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी जल्द ही अपने घरेलू मार्केट में Redmi Note 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी की तरफ से फिलहाल रेडमी नोट 5 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 की लाइव तस्वीर लीक हुई है। इस तस्वीर में शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। बता दें कि रेडमी नोट 5 कुछ समय पहले JD.com वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

चीनी मीडिया से सामने आई जानकारी के अनुसार, शाओमी रेडमी नोट 5 Gsmarena पर इस फोन की इमेज को कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ शेयर किया गया है। इमेज में नजर आ रहे फीचर्स के हिसाब से रेडमी नोट 5 स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन डिसप्ले 5.99-इंच फुल एचडी होगी, जिसका रिजॉल्यूशन 18:9 रेशियो होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

रेडमी नोट 5 स्मार्टफोनके अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसे 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। पिछली रिपोर्ट्स से अलग इस रिपोर्ट में शाओमी रेडमी नोट 5 में एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का सेंसर के साथ दिया जाएगा। साथ ही ये एंड्रॉइड नॉगट 7.1.2 पर आधारित होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 4,000एमएएच की बैटरी होगी। इस इमेज के अनुसार इस फोन में सिर्फ एक फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।
शाओमी रेडमी नोट 5 की इस लाइव इमेज में कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी कीमत के बारे में कई रिपोर्ट्स आ चुकी हैं। कहा जा रहा है की रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन 999 युआन में बेस वेरिएंट ऑफर करेगा, जो की करीब 10,000 रुपए है। जबकि हाई एंड वैरिएंट 1299 युआन में आएगा, यानी की 13000 रुपए के करीब। लीक और रूमर्स के अलावा इसके स्पेक्स और कीमत की सही जानकारी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








