Redmi Note 6 Pro: अब 2000 रुपए हुआ सस्ता, जानिए इसकी नई कीमत
भारतीय बाजार में अगर स्मार्टफोन की बात करें तो शाओमी कंपनी सबसे ज्यादा भरोसेमंद कंपनी साबित हुई है। आजकल भारत में शाओमी कंपनी सबसे ज्यादा भरोसेमंद कंपनी है। शाओमी कंपनी भारतीय यूज़र्स के मूड को समझते हुए मिडरेंज में बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करती है। शाओमी ने पिछले एक साल में बहुत सारे मिडरेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। उनमे से एक स्मार्टफोन का नाम शाओमी रेडमी नोट 6 Pro है।

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में कंपनी ने लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही इसे खरीदने वाले ग्राहकों की भरमार लग गई थी। कंपनी ने कई बार फ्लैश सेल आयोजित किए और हर बार कुछ ही देर में स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। उसके बाद कंपनी ने रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो इंडिया में लॉन्च किया। इसके अलावा रेडमी Y3, रेडमी नोट 7S भी कंपनी ने लॉन्च किया है।
शाओमी का फोन में 2000 रुपए की कटौती
भारतीय यूजर्स शाओमी कंपनी के सभी स्मार्टफोन को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो लॉन्च तो महज 8 महीने पहले ही हुआ है लेकिन इस बीच में कंपनी ने कई अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिए जिसकी वजह से नोट 6 प्रो पुराना स्मार्टफोन लगने लगा है। यूज़र्स रेडमी के नए स्मार्टफोन को खरीदना पसंद करते हैं।
ऐसे में कंपनी ने अपने थोड़े पुराने स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत में 2000 रुपए की कटौती कर दी है। अब यह स्मार्टफोन ग्राहकों को 2000 सस्ती कीमत में मिलेगा। इस फोन के 4 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत पहले 13,999 रुपए थी जो अब ग्राहकों को 11,999 रुपए में मिलेगा। इस फोन को आप mi.com और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में बात करते हैं। इस फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जो आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल से लैस है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 86% है। इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी लगाया गया है।
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। वहीं इस फोन को 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस किया गया है, ताकि फोन एक दमदार प्रोसेसर के साथ चलें। इसमें ग्राफिक्स के लिए भी एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड शामिल किया गया है।
कैमरा और कनेक्टिविटी
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात सभी कर रहे हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन के पिछले कैमरे में कुछ अन्य खासियतें भी हैं। इन सबके अलावा इस फोन में लंबी बैकअप के लिए एक पॉवरफुल बैटरी भी दी गई है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है, ताकि इस फोन को यूजर्स लंबे समय तक यूज़ कर सके।
इसकी बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन बढ़िया फीचर्स शामिल हैं। इसमें 4G VoLTE, GPS, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल है। इस फोन को यूजर्स ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे। लिहाजा स्टोरेज के साथ-साथ 4 कलर वेरिएंट का विकल्प भी यूजर्स को इस फोन में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications