Home
News

Redmi Note 6 Pro की अगली सेल आज रात 6 और 9 बजे, पहली सेल में बिके 600,000 यूनिट्स

शाओमी कंपनी ने कल अपना एक शानदार मिडरेंज स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro को भारत में लॉन्च किया। जिसकी फर्स्ट फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे की गई। कंपनी ने बताया है कि Redmi Note 6 Pro की फर्स्ट सेल के दौरान ही 600,000 मोबाइल यूनिट्स बिक गए। जिसकी वजह से कंपनी को दूसरी फ्लैश सेल का आयोजन आज दोपहर ही 3 बजे करना पड़ गया।

Redmi Note 6 Pro की अगली सेल आज रात 6 और 9 बजे, पहली सेल में बिके 600,000 यूनिट्स

Redmi 6 Note Pro की तीसरी और चौथी सेल

शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि इस फोन की दूसरी फ्लैश सेल के दौरान भी कुछ ही मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। जिसकी वजह से कंपनी इस फोन को आज ही दो बार और फ्लैश सेल के लिए मार्केट में पेश करेगी। "ब्लैक फ्राइडे" में इस फोन की अगली फ्लैश सेल अब से कुछ देर बार 6 बजे शुरू होने वाली है। वहीं चौथी फ्लैश आज रात ही 9 बजे से शुरू होगी।

लिहाजा आप भी अगर इस नए और शानदार स्मार्टफोन को डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीदना चाहते हैं तो शाम 6 बजे या 9 बजे फ्लिपकार्ट या एमआई.कॉम की वेबसाइट खोलकर बैठ जाएं। आपको बता दें कि शाओमी कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कंपनी लॉन्च के अगले दिन ही इतनी बड़ी मात्रा में स्मार्टफोन बेच रही हो। एक दी दिन में इतनी बार हुई सेल शाओमी को Redmi 6 Note Pro को बेस्ट सेलर फोन बना रही है।

दोनों नए फोन पर 1,500 रुपए का डिस्काउंट

शाओमी कंपनी ने आज ब्लैक फ्राई डे के मौके पर अपने इस दोनों नए फोन पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट पेश किया है। इस सेल के जरिए फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में Redmi note 6 pro का 4 जीबी वेरिएंट सिर्फ 12,999 रुपए में मिलेगा और 6 जीबी वेरिएंट सिर्फ 14,999 रुपए में मिलेगा। इतना ही नहीं अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करेंगे तो आपको 500 रुपए इंस्टेंट डिस्काउंट और मिलेगा। यानि कि HDFC बैंक के ग्राहकों को आज यह फोन क्रमश: 12,499 और 14,499 रुपए का पड़ेगा।

कल लॉन्च हुए शाओमी के इस शानदार फोन को खरीदने का इससे अच्छा मौका शायद फिर नहीं मिलेगा। फोन लॉन्च होने के अगले ही दिन ग्राहकों को कुल 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए आप Flipkart या MI.com की वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी बिक्री दोपहर ठीक 12 बजे से शुरू हो जाएगी। लिहाजा आप अगर इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिल्कुल भी देरी ना करें और वेबसाइट पर जाकर अपना फोन बुक करें।

जियो ने भी दिया 2,400 का कैशबैक

इस फोन में जियो भी कुछ ऑफर पेश कर रही है। जियो की तरफ से इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को 2,400 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जाएगा। ये कैशबैक यूजर्स को MyJio अकाउंट में 100 रुपए के 24 रिचार्ज वाउचर के रूप में दिया जाएगा। ये रिचार्ज वाउचर यूजर्स को तभी मिलेंगे जब वह 299 रुपए का रिचार्ज कराएंगे।

जियो की तरफ से कहा गया है कि नोट 6 प्रो यूजर्स अगर 198 रुपए से ऊपर का कोई भी प्रीपेड रिचार्ज करेंगे तो उन्हें डबल डेटा दिया जाएगा। जियो ने यह भी कहा कि 24 कैशबैक वाउचर को 31 मार्च, 2021 तक रिडीम किया जा सकता है।

Redmi Note 6 Pro के फीचर्स

अब अंतिम में शाओमी के इस नए रेडमी नोट 6 प्रो के कुछ खास फीचर्स के बारे में भी आपको बता देते हैं। इस फोन को यूजर्स ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे। लिहाजा स्टोरेज के साथ-साथ 4 कलर वेरिएंट का विकल्प भी यूजर्स को इस फोन में मिलेगा।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

इस फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जो आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल से लैस है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 86% है। इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी लगाया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। वहीं इस फोन को 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस किया गया है, ताकि फोन एक दमदार प्रोसेसर के साथ चलें। इसमें ग्राफिक्स के लिए भी एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड शामिल किया गया है।

रियर और फ्रंट कैमरा

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात सभी कर रहे हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन के पिछले कैमरे में कुछ अन्य खासियतें भी हैं। जैसे इसके रियर कैमरा में डुअल पिक्सल ऑटोफोकस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इसके पिछले कैमरे में एआई पोर्ट्रेट 2.0 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स भी शामिल है।

वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है। इस फोन के फ्रंट पैनल में दो कैमरे लगाए गए हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इससे साफ है इस फोन को सेल्फी लेने वाले युवा यूजर्स काफी पसंद करेंगे।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इन सबके अलावा इस फोन में लंबी बैकअप के लिए एक पॉवरफुल बैटरी भी दी गई है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है, ताकि इस फोन को यूजर्स लंबे समय तक यूज़ कर सके। इसकी बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन बढ़िया फीचर्स शामिल हैं। इसमें 4G VoLTE, GPS, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xioami Company launched Redmi Note 6 Pro yesterday in India. Whose first flash sale was today at 12 noon. The company has reported that only 600,000 mobile units were sold during the first sale of Redmi Note 6 Pro. Because of this, the company had to organize another flash sale at 3 o'clock this afternoon. Now the next sale will be 6am and 9pm at this time.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X