Redmi Note 6 Pro की ओपन सेल 12 दिसंबर से होगी शुरू
शाओमी साल 2018 के अंत में अपना एक शानदार फोन भारत में लॉन्च किया, जिसका नाम Redmi Note 6 Pro है। इस फोन के लॉन्च होने के बाद पहले ही सेल में 6 लाख यूनिक बिक गए और उसके बाद लगातार 3 सेल मिनटों में सोल्ड आउट हो गए। इससे साफ है कि लोगों को यह फोन काफी पसंद आ रहा है। यह फोन एक शानदार मिडरेंज स्मार्टफोन है। इस फोन में कम कीमत में बहुत सारे फीचर्स शामिल हैं।

इस फोन को लॉन्च होने के बाद करीब 4-5 बार फ्लैश सेल में आयोजित किया गया था। अब इस फोन को 12 दिसंबर यानि कल दोपहर 12 बजे से 24×7 ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह ख़बर रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली है। जिसमें ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है। इसका मतलब है कि 12 दिसंबर से आप इस फोन को कभी भी फ्लिपकार्ट और शाओमी इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Redmi Note 6 Pro की ओपन सेल
कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। कंपनी ने 4 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए रखी है और 6 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जो आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल से लैस है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 86% है। इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी लगाया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। वहीं इस फोन को 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस किया गया है, ताकि फोन एक दमदार प्रोसेसर के साथ चलें। इसमें ग्राफिक्स के लिए भी एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड शामिल किया गया है।
रियर और फ्रंट कैमरा
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात सभी कर रहे हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन के पिछले कैमरे में कुछ अन्य खासियतें भी हैं। जैसे इसके रियर कैमरा में डुअल पिक्सल ऑटोफोकस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इसके पिछले कैमरे में एआई पोर्ट्रेट 2.0 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स भी शामिल है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है। इस फोन के फ्रंट पैनल में दो कैमरे लगाए गए हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इससे साफ है इस फोन को सेल्फी लेने वाले युवा यूजर्स काफी पसंद करेंगे।
बैटरी और कनेक्टिविटी
इन सबके अलावा इस फोन में लंबी बैकअप के लिए एक पॉवरफुल बैटरी भी दी गई है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है, ताकि इस फोन को यूजर्स लंबे समय तक यूज़ कर सके। इसकी बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन बढ़िया फीचर्स शामिल हैं। इसमें 4G VoLTE, GPS, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल है। इस फोन को यूजर्स ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे। लिहाजा स्टोरेज के साथ-साथ 4 कलर वेरिएंट का विकल्प भी यूजर्स को इस फोन में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








