Redmi Note 6 Pro आज 12 बजे सेल में होगा उपलब्ध, खरीदने के लिए जल्दी करें...!
शाओमी का सबसे नया और बेहतरीन बजट स्मार्टफोन अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आज दोपहर 12 बजे बिना देर किए फ्लिपकार्ट की वेबसाइट खोलकर बैठ जाएं। शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश होने वाला है। इस फोन की आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल होगी। इस फोन को आप फ्लिपकार्ट और mi.com वेबसाइट से खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित की गई थी।

Redmi Note 6 Pro की फ्लैश सेल
इससे पहले ब्लैक फ्राईडे पर लॉन्च के अगले ही दिन इस फोन के लिए कंपनी को एक ही दिन में 4 बार फ्लैश सेल आयोजित करना पड़ा और चारों फोन फोन सोल्ड आउट हो गए। कंपनी का दावा है कि पहली फ्लैश सेल में ही इस फोन को 6 लाख यूनिट बिक गए थे। अब आज इस फोन की एक बार फिर फ्लैश सेल आयोजित की जा रही है। इस फोन की कम कीमत में काफी अाधुनिक और अधिक फीचर्स की वजह से लोग खरीद रहे हैं। अगर आप भी खरीदना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। हम आपको इस फोन की कुछ खास खूबियों से रू-ब-रू करा देते हैं।
Redmi Note 6 Pro की खूबियां
कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट को मार्केट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। वहीं दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है। कंपनी ने 4 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए रखी है और 6 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जो आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल से लैस है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है वहीं स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी 86% है। इसकी स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास भी लगाया गया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। वहीं इस फोन को 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस किया गया है, ताकि फोन एक दमदार प्रोसेसर के साथ चलें। इसमें ग्राफिक्स के लिए भी एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड शामिल किया गया है।
रियर और फ्रंट कैमरा
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात सभी कर रहे हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन के पिछले कैमरे में कुछ अन्य खासियतें भी हैं। जैसे इसके रियर कैमरा में डुअल पिक्सल ऑटोफोकस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इसके पिछले कैमरे में एआई पोर्ट्रेट 2.0 और 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स भी शामिल है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी कैमरा के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है। इस फोन के फ्रंट पैनल में दो कैमरे लगाए गए हैं। इसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इससे साफ है इस फोन को सेल्फी लेने वाले युवा यूजर्स काफी पसंद करेंगे।
बैटरी और कनेक्टिविटी
इन सबके अलावा इस फोन में लंबी बैकअप के लिए एक पॉवरफुल बैटरी भी दी गई है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है, ताकि इस फोन को यूजर्स लंबे समय तक यूज़ कर सके। इसकी बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए भी इस फोन बढ़िया फीचर्स शामिल हैं। इसमें 4G VoLTE, GPS, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी शामिल है। इस फोन को यूजर्स ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे। लिहाजा स्टोरेज के साथ-साथ 4 कलर वेरिएंट का विकल्प भी यूजर्स को इस फोन में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








