Home
News

Redmi Note 6 Pro कल इंडिया में होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर परसो से होगी बिक्री

भारत में इस वक्त सबसे ज्यादा शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री होती है। इस कंपनी के ज्यादातर स्मार्टफोन भारत के ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स को पसंद आते हैं। करीब एक-डेढ़ साल पहले लॉन्च हुए शाओमी नोट 5 और शाओमी नोट 5 प्रो भारत में काफी पसंद किए गए। अब कंपनी अपना नया स्मार्टफोन शाओमी Redmi Note 6 Pro लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर देश के यूजर्स में काफी समय से उत्साह है। यूजर्स इस फोन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Redmi Note 6 Pro कल इंडिया में होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर परसो से होगी बिक्री

Redmi Note 6 Pro कल होगा लॉन्च

चीन की शाओमी कंपनी Redmi Note 6 Pro को कल यानि 22 नवंबर को इंडिया में लॉन्च करेगी। इस फोन की बिक्री भी परसो यानि 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी। कल इस फोन को दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट सुबह 11:30 से शुरू होगा। आपको बता दें कि भारत में करीब 6 महीने पहले ही Redmi Note 5 Pro लॉन्च हुआ था। अब कंपनी अपने उसी फोन को रिप्लेस करते हुए Redmi Note 6 Pro लॉन्च कर रही है।

इस फोन को 23 नवंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। परसो दोपहर ठीक 12 बजे से ग्राहकों को फ्लिपकार्ट से Redmi Note 6 Pro खरीदने का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा शाओमी के आधिकारिक वेबसाइट से भी ग्राहक इस फोन को खरीद पाएंगे।

संभावित फीचर्स और कीमत

आपको बता दें कि इस फोन को सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। उसके बाद इस फोन को इसी महीने इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया गया है। इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी भारतीय रुपए के अनुसार कीमत करीब 14,300 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी भारतीय रुपए के अनुसार कीमत करीब 16,250 रुपए रखी गई है।

अब इस फोन के कुछ फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.26 इंच की डिस्प्ले होने की संभवाना है। इस फोन का रिज्यॉल्यूशन 2280×1080 पिक्सल होगा। भारत में यह स्मार्टफोन 4और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। वहीं इस फोन में एक 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी भी शामिल हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Company is launching its new smartphone Shaomi Redmi Note 6 Pro. Redmi Note 6 Pro will launch in India on November 22. Sales of this phone will also start from November 23. Tomorrow this phone will be offered during a launch event in Delhi. This phone has a 6.26 inch display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X