Home
News

Redmi Note 7 Pro की फ्लैश सेल 12 बजे से, मिनटों में खत्म होने की संभावना

चाइनीज कंपनी शाओमी का पॉप्युलर स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro एक बार फिर आज 15 मई को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप इस स्मार्टफोन को Flipkart और Mi.com के जरिए खरीद सकते हैं। पिछली कुछ फ्लैश सेल में यह स्मार्टफोन चंद सेकंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

Redmi Note 7 Pro की फ्लैश सेल 12 बजे से, मिनटों में खत्म होने की संभावना

इसके अलावा Mi सुपर सेल भी लाइव हो गई है। इस दौरान आप शाओमी के कई स्मार्टफोन पर अट्रैक्टिव डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। ये सेल 15 मई से शुरू हो गई है जो 19 मई तक चलेगी। इस दौरान टीवी, एसेसरीज और दूसरे प्रॉडक्ट्स पर 10,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

20,000 रुपए से कम रेंज में अगर एक बढ़िया स्मार्टफोन आप खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक अच्छा मौका है। शाओमी कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को आज फ्लैश सेल में पेश करने वाली है। इस फोन को पहले भी फ्लैश सेल में पेश किया गया था लेकिन कुछ ही सेकेंड में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। आज एक बार फिर कंपनी इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराने जा रही है।

12 बजे से होगी बिक्री

आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और mi.com से ग्राहक इस फोन को फ्लैश सेल से खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि 15 मई यानि आज से mi सुपर सेल भी चल रही है, जो 19 मई तक चलेगी। इस सेल में शाओमी के कई स्मार्टफोन पर काफी अट्रैक्टिव डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल के दौरान आप टीवी, स्मार्टफोन, अन्य गैजेस्ट्स समेत कई सामानों पर 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

हालांकि अगर आप Redmi Note 7 Pro खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाए फ्लिपकार्ट या एमआई की वेबसाइट पर चले जाएं और फोन खरीदने के लिए जरुरी जानकारियों को भर लें। अगर आप सभी जानकारियों और पेमेंट विकल्प को पहले से ही चुनकर रखेंगे तो फ्लैश सेल शुरू होते ही आप फोन खरीद पाएंगे। आइए उससे पहले हम आपको इस फोन की कुछ खास बातों के बारे में बताते हैं।

कीमत

इस फोन को कंपनी 4,000mAh बैटरी के साथ पेश कर रही है। यह बैटरी क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लिहाजा इस फोन का बैटरी बैकअप भी काफी शानदार होगा। अब इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है वहीं 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।

डिजाइन और डिस्प्ले

इस फोन के फीचर्स की बात करें को इसका डिजाइन बेहद खास है। इस फोन दो देखने से ही आपको इसकी डिजाइन की खूबसूरती का अंदाजा हो जाएगा। इस फोन को AURA डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी वजह से आपको इस फोन का यूज़ करने में काफी अच्छा महसूस होगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले भी दिया गया है।

यह फोन डोट नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 1.95mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल भी है। इस फोन का डिस्प्ले सूर्य की रोशनी में भी काफी शानदार काम करता है। यह कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करके आपके सामने कंटेंट पेश करता है। जिसकी वजह से आपके आंखों पर भी जोर नहीं पड़ता है।

कलर वेरिएंट

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 2.5D कर्व्ड ग्लास डिजाइन है। जो फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ मौजूद है। इस फोन को नेपट्यून ब्लू, नेबूला रेड और स्पेस ब्लैक समेत तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के पीछे और आगे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है, जो कि रेडमी नोट सीरीज में पहली बार दिया गया है।

इसके अलावा इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है। वहीं इस फोन के नीचले हिस्से में एक खास बटन दिया गया है। इस खास सुविधा का नाम IR Blaster है। इसके जरिए आप अपने घर के अन्य सामान जैसे टीवी रीमोट, गेम, सेटअप बॉक्स जैसी चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं।

प्रोसेसर और पर्फोमेंस

अब इस फोन की पर्फोमेंस पर गौर करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC शामिल किया गया है। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को सभी चीजों का तेजी से होने वाला अनुभव मिलेगा। इसमें बढ़िया गेमिंग अनुभव के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है।

इसके अलावा इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट में पेश किया है। पहला 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है।

कैमरा सेटअप

अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ शामिल किया गया है। वहीं इस कैमरा सेंसर के साथ इस सेटअप में 5 MP का एक डेप्थ सेंसर भी है।

इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा में कई सारे फीचर्स शामिल हैं। जैसे इसमें AI पोट्रेट 2.0 मोड , AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chinese company Shaomi's popular smartphone Redmi Note 7 Pro will again be available for sale today at 15 noon on May 15. You can buy this smartphone via Flipkart and Mi.com. In the last few flash cells, this smartphone was out of stock in just a few seconds.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X