Home
News

Redmi Note 7 सीरीज: 129 दिनों में बिके एक करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन

भारत के स्मार्टफोन मार्केट की बात करें तो सबसे पहला नाम शाओमी कंपनी का आता है। हालांकि कुछ साल पहले तक लोगों के दिमाग में सैमसंग कंपनी का नाम चलता था लेकिन अब वक्त बदल गया है। पिछले 4-5 सालों में शाओमी कंपनी ने अपने नए और आकर्षित फीचर्स वाले स्मार्टफोन को कम कीमत में पेश करके यूजर्स का भरोसा जीता है।

Redmi Note 7 सीरीज: 129 दिनों में बिके एक करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन

इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनी शाओमी ही है। हालांकि भारत के साथ-साथ दुनियाभर के अन्य देशों में भी शाओमी कंपनी ने अपना जलवा कायम रखा है।

Redmi Note 7 की जबरदस्त बिक्री

शाओमी कंपनी ने हाल ही में अपनी नई रेडमी नोट 7 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज को भारत समेत पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है। शाओमी के सीईओ Lei Jun ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo को Redmi Note 7 सीरीज के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने 129 दिनों में ग्लोबली 10 मिलियन यानि करीब एक करोड़ से ज्यादा डिवाइस को बेचा है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ ने केक काटते हुए एक तस्वीर भी शेयर की है।

शाओमी के सीईओ ने केक कट करते हुए रेडमी नोट 7 की कामयाबी के बारे में कहा कि इस फोन ने पूरी दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हालांकि इस फोन की चर्चा करते हुए उस पोस्ट में Redmi K20 के लॉन्च के बारे में भी कहा गया है।

आपको बता दें कि शाओमी कंपनी कल यानि 28 मई को चीन में अपने नए स्मार्टफोन Redmi K20 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन के बारे में भी काफी चर्चा की जा रही है। अब कल देखना दिलचस्प होगा कि शाओमी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में क्या खास लाने वाली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi Company recently launched its new Redmi Note 7 series. This series is being widely loved in the whole world including India. Xiaomi's CEO Lei Jun told about China's social media site Weibo about the Redmi Note 7 series that the company has sold over 10 million globally in 129 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X