RedmI Note Note 7 Series को मिला एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 11 का अपडेट
Redmi Note 7 Pro को आखिरकार शाओमी कंपनी ने एंड्रॉयड 10 का अपडेट दे दिया है। ये काफी आश्चर्य की बात की थी कि पिछले काफी दिनों से शाओमी कंपनी के बहुत सारे स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया जा रहा था लेकिन रेडमी नोट 7 प्रो को अभी तक अपडेट नहीं मिला था। जबकि ये एक ऐसा फोन है जो शाओमी और रेडमी फोन्स के इतिहास में सबसे ज्यादे बिकने वाले फोन्स में से एक है।
Redmi Note 7 Pro समेत कई फोन को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेट
Redmi Note 7 Pro अपडेट के मामले में अभी भी काफी पीछे है क्योंकि एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 11 का ही फायदा अभी भी यूज़र्स इस फोन के जरिए उठा पाएंगे। वहीं Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7S को भी एंड्रॉयड 10 का अपडेट मिल गया है। इसके बारे में ट्विटर के जरिए सूचना दी गई है।
रेडमी नोट 7 सीरीज को भी जल्द मिलेगा अपडेट
हालांकि आजकल शाओमी के फोन्स में MIUI 12 का अपडेट दिया जा रहा है। ऐसे में शाओमी के इन फोन्स में एंड्रॉयड 11 का अपडेट दिया गया है। ऐसे में अनुमान है कि जल्द ही शाओमी कंपनी के इन फोन्स को भी जल्द ही MIUI 12 के फीचर्स भी मिल जाएंगे।
भारत में भी MIUI 12 की शुरुआत
हमने आपको कल ही इस ख़बर के बारे में बताया था कि Redmi Note 9 में कंपनी ने MIUI 12 का अपडेट देना शुरू कर दिया है। एक यूज़र ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट को शेयर करके इस बारे में जानकारी दी थी। इसका मतलब है कि अब भारत में भी शाओमी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स में इन अपडेट्स को देना शुरू कर दिया है।
MIUI 12 की कुछ खास बात
MIUI 12 के बारे में बात करें तो इसमें एनिमेशन इंज़न और एकदम नए तरह के विजुअल्स के साथ आता है। इस नए अपडेट के आने के बाद इस फोन में कंपनी फ्लोटिंग विंडो, आसान विंडो डिजाइन समेत कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आते हैं। इसक् अलावा भी इस अपडेट में काफी सारे खास फीचर्स दिए गए जिनके बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications








