Redmi Note 7: 128 जीबी स्टोरेज के साथ इस हफ्ते होगा लॉन्च
नए साल के साथ स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी अपनी तैयारियों में लग गई हैं। शाओमी कंपनी को किसी भी परिचय की जरुरत नहीं है। काफी कम समय में ही कंपनी ने अपनी दमदार जगह बना ली है। शाओमी के प्रॉडक्ट डायरेक्टर Wang Teng Thomas ने अपने खुद के वीबो अकाउंट से दावा किया है कि जल्द ही Redmi Note 7 से रिलेटिड किसी अच्छी बात की घोषणा की जा सकती है।

शाओमी के CEO Lin Bin ने Redmi Note 7 के लॉन्च से पहले एक पोल किया था जिसमें यह पूछा गया था कि Redmi Note 7 का कौन सा वेरिएंट अधिक पॉप्युलर होगा। इस पोल में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए 4GB RAM+128GB storage और 6GB RAM+128GB स्टोरेज को भी डाला गया था। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी इन दोनो स्मार्टफोन्स को जल्द लॉन्च कर सकती है।
Redmi Note 7 कीमत
Redmi Note 7 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके 3GB RAM+32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 999 यानी लगभग 10,500 रुपये तय की है। वहीं, 4GB RAM+64GB वेरिएंट को RMB 1,199 यानी लगभग 12,600 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 7 के 6GB RAM+64GB वेरिएंट की कीमत RMB 1,399 यानी लगभग 14,750 रुपये है। वहीं, कंपनी ने पोल के साथ 4GB RAM+128GB वेरिएंट को RMB 1,499 और 6GB RAM+128GB वेरिएंट को भी अनाउंस किया गया था। पोल में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज को ज्यादा वोटिंग मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications








