Home
News

Redmi Note 7S: दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

शाओमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 7S को हाल में लॉन्च किया था जो आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आप इस स्मार्टफोन को Flipkart और Mi.com के जरिए दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। यह Redmi सीरीज का दूसरा डिवाइस है जिसे 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 7S: दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

इससे पहले कंपनी ने Redmi Note 7 Pro को भी 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें Onyx Black, Sapphire Blue और Ruby Red कलर शामिल हैं। स्मार्टफोन फ्री हाई क्वालिटी प्रोटेक्टिव केस के साथ आता है।

कैमरा

जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि Redmi Note 7S स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं फोन में 1/2" सेंसर मौजूद है। इसी के साथ फोन में F/1.8 अपर्चर दिया गया है, जो दमदार फोटोर्स को पेश करता है। फोन का कैमरा शार्प फोटो क्लिक करने में सक्षम है। वहीं, फोन का अपर्चर राइट अमाउंट में लाइट को पेश करके तस्वीर को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Redmi Note 7S स्मार्टफोन में सुपर पिक्सल टेक्नोलॉजी को पेश किया गया है। इसी के साथ फोन में नाइट मोड भी शामिल है जो 1.6 माइक्रोन पिक्सल के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो बहुत ही छोटी डॉट नॉच के साथ आता है।

परफोर्मेंस

Redmi Note 7S स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 666 प्रोसेसर के साथ आता है, जो 2.2 GHz को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन बाजार में काफी सारे स्मार्टफोन को चुनौती देने में सक्षम है। बैटरी की बात करें तो फोन में 4000mAh की हाई कैपेसिटी बैटरी दी गई है, जो 13 घंटे का बैकअप दे सकती है। वहीं, फोन म्यूजिक प्लेबैक में 150 घंटे का बैकअप पेश कर सकता है।

Redmi Note 7S स्मार्टफोन में क्विक 2.O (10W) च्रार्जर दिया गया है। इसी के साथ फोन में USB टाइप-सी भी दिया गया है। बता दें, ग्राहक अपने स्मार्टफोन के लिए MI.com से क्विक चार्जर 3.O को भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन के टॉप पर IR Blaster को पेश किया है, जो आपके टीवी, सेटअप-बॉक्स, एसी के साथ बाकी काफी सारे डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकता है, जो फोन को यूनिवर्सल रिमोट बनाने में सक्षम है। इसी के चलते फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक भी दिया गया है।

डिजाइन

Redmi Note 7S स्मार्टफोन Aura Design Philosophy को फॉलो करता है। फोन के बैक पर 2.5D ग्लास दिया गया है, जो फोन को पकड़ को आसान बनाता है। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन दी है।

बता दें, स्मार्टफोन ka Scartch Free बनाया गया है। Redmi Note 7S स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। वहीं फ्रंट पर छोटी डॉट नॉच और पतली बेजल दी गई है। बता दें, स्मार्टफोन P2i nano Coating के साथ आता है। इसी के साथ स्मार्टफोम वाटर टाइट सील के साथ आता है, जो फोन को Splash Proof बनाता है।

कीमत

इतने सारे फीचर के बावजूद कंपनी ने अपने Redmi Note 7S स्मार्टफोन को काफी कम कीमत के साथ लॉन्च किया है। बता दें, स्मार्टफोन 2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कंपनी का पहला वेरिएंट 3जीबी रैम, 32जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है।

वहीं हैंडसेट का दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस स्टोरेज को 12,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। बता दें, स्मार्टफोन को 23 मई को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। स्मार्टफोन को MI.com, Mi home और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
xiaomi launched its new smartphone Redmi Note 7S in India, which will be available for sale for the first time today. You can buy this smartphone via Flipkart and Mi.com at 12 noon. This is the second device of the Redmi series, which has been launched with a 48 megapixel rear camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X