Redmi Note 7S अब से कुछ देर बाद होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट
आज काफी लोगों काी इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें, शाओमी आज अपने Redmi Note 7S स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। Redmi Note 7S स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें, कंपनी इस स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च करने वाली है।

वहीं, फोन के बैक पर डुयल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते से ही स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया था, आखिरकार फोन को 20 मई को लॉन्च किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस फोन को रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। बता दें, स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बिक्री के लिए लाया जाएगा।
इस लॉन्च इवेंट को देखने के लिए आप एमआई की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर जाकर देख सकते हैं। हम यहां आपकी सुविधा के लिए एक लिंक अटैच कर रहे हैं। इसके जरिए आप आसानी से इस स्मार्टफोन की लॉन्च इवेंट को देख सकते हैं।
बता दें, कंपनी ने यही फोटो Redmi Note 7 स्मार्टफोन के चाइनीच वेरिएंट को टीज करने के दौरान दिखाई थी, वह स्मार्टफोन भी 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। शेयर की गई फोटो को Redmi Note 7 के चाइनीज वेरिएंट द्वारा 35 किलोमीटर की ऊंचाई से क्लिक किया था जहां तापमान -58 डिग्री सेलसियस रहता है। कु
छ तस्वीरें क्लिक करने के बाद स्मार्टफोन वापस धरती पर वर्किंग कंडिशन पर लौटा था। उम्मीद है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन को Redmi Note 7S नाम से भारत में लॉन्च करेगी।
हालांकि इससे ज्यादा स्मार्टफोन के बारें में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी के इस स्मार्टफोन का डिजाइन Redmi Note 7 की तरह होगा। जिसमें पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में कैमरे के लिए वाटर स्टाइल नॉच हो सकता है।
बता दें, कंपनी OnePlus 7 स्मार्टफोन लॉन्च होने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की टीज किया है जो कि Redmi K20 स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन को Flagship Killer 2.0 का नाम दिया गया है। खबर आ रही है कि Redmi K20 को Qualcomm के Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








