Redmi Note 8 Pro या Redmi Note 7 Pro: किसे खरीदना पसंद करेंगे आप...?
भारत स्मार्टफोन का एक बड़ा मार्केट बन गया है। इस बढ़ते बाजार का फायदा दुनियाभर की स्मार्टफोन कंपनियां उठा रही है। यहीं कारण है कि विदेशी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में रोजाना अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करती हैं। दुनियाभर की सभी विदेशी कंपनियों में से चीनी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में अपना व्यापार काफी तेजी से बढ़ा रही है।

इन्हीं में से एक कंपनी का नाम शाओमी है। शाओमी कंपनी ने पिछले कुछ सालों में भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स को भरोसा बखूबी जीता है। इस वजह से शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन को इंतजार अब यूज़र्स काफी बेसब्री से करते हैं। कुछ महीने पहले शाओमी कंपनी ने Redmi Note 7 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। उस स्मार्टफोन को काफी सारे यूज़र्स ने पसंद किया है।
Redmi Note 8 Pro vs Redmi Note 7 Pro
उस स्मार्टफोन को काफी सारे यूज़र्स ने खरीदा भी है। अपने शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो की सफलता के बाद शाओमी कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को इंडिया में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के बारे में भी लॉन्च होने से पहले काफी चर्चाएं हो रही थी। कुछ हफ्तों पहले इसे चीन में लॉन्च किया गया था और अब इस स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है।
आप सोच रह होंगे कि शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro और Redmi Note 7 Pro में क्या और कितना अंतर है। आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में इन दोनों स्मार्टफोन के अंतर को बताते हैं। हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन की तुलना करके इसका निष्कर्ष बताएंगे। आइए शुरू करते हैं।
आप Redmi Note 8 Pro के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हो रह होंगे। इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की एक फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है, जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.4% है। इस फोन में भी दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के पीछे 4 कैमरों के सेटअप के साथ-साथ एक फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Xioami Redmi Note 7 Pro का डिजाइन बेहद खास है। इस फोन दो देखने से ही आपको इसकी डिजाइन की खूबसूरती का अंदाजा हो जाएगा। इस फोन को AURA डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी वजह से आपको इस फोन का यूज़ करने में काफी अच्छा महसूस होगा। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले भी दिया गया है। यह फोन डोट नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 1.95mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल भी है। इस फोन का डिस्प्ले सूर्य की रोशनी में भी काफी शानदार काम करता है। यह कलर टेम्प्रेचर को एडजस्ट करके आपके सामने कंटेंट पेश करता है। जिसकी वजह से आपके आंखों पर भी जोर नहीं पड़ता है।
Redmi Note 8 Pro: इस फोन का कैमरा सेटअप काफी खास है क्योंकि 4 कैमरों में से इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के एक डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 MP का रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा Sony IMX586 इमेज सेंसर के साथ शामिल किया गया है। वहीं इस कैमरा सेंसर के साथ इस सेटअप में 5 MP का एक डेप्थ सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन के रियर कैमरा में कई सारे फीचर्स शामिल हैं। जैसे इसमें AI पोट्रेट 2.0 मोड , AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी है। वहीं इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 13 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Redmi Note 8 Pro में डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा, इसमें गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर भी दिए गए हैं। इससे यूज़र्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
Redmi Note 7 Pro की पर्फोमेंस पर गौर करें तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 675 SoC शामिल किया गया है। लिहाजा इस फोन में यूजर्स को सभी चीजों का तेजी से होने वाला अनुभव मिलेगा। इसमें बढ़िया गेमिंग अनुभव के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि इस फोन को कंपनी ने दो रैम वेरिएंट में पेश किया है। पहला 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
Redmi Note 8 Pro की बात करें तो इसका शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरोज, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है। इसके बाद इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज जिसकी कीमत 15,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा वेरिएंट
8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 17,999 रुपए रखी है। शाओमी ने फोन को भारत में हेलो व्हाइट, गामा ग्रीन और शेडो ब्लैक रंग में लॉन्च किया है।
Redmi Note 7 Pro फोन को नेपट्यून ब्लू, नेबूला रेड और स्पेस ब्लैक समेत तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के पीछे और आगे दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में टाइप सी पोर्ट भी दिया गया है, जो कि रेडमी नोट सीरीज में पहली बार दिया गया है। वहीं स्टोरेज और रैम वेरिएंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया, जिसकी कीमत 13,999 रुपए है। जबकि दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 16,999 रुपए है।
हमारा निष्कर्ष
हम अगर इन दोनों स्मार्टफोन में से किसी स्मार्टफोन को खरीदने की सलाह दें तो अब रेडमी नोट 7 प्रो की कीमतें कम हो चुकी हैं। ऐसे में आप अगर कम कीमत में ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसका आपको कुछ खास उपयोग ना करना हो तो आप रेडमी नोट 7 प्रो के ही शुरुआती वेरिएंट को ही खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप स्मार्टफोन को ज्यादा यूज़ करते हैं और गेमिंग खेलने, वीडियो डाउनलोड करने, देखने, हमेशा ज्यादा हेवी वर्क करने के लिए एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो निश्चित रूप से आपको अब शाओमी कंंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro ही खरीदना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








