Redmi Note 9 Pro Series की बिक्री शानदार ऑफर्स के साथ हुई शुरू
Redmi Note 9 Pro सीरीज के दो स्मार्टफोन्स को आज एक बार फिर से बिक्री के लिए अमेज़न इंडिया पर पेश किया जा रहा है। इस फोन के सेल के लिए अमेज़न पर अमेज़न स्पेशल नाम का एक पेज बना हुआा दिखाई दे रहा है। रेडमी के इस फोन सीरीज के दो फोन आज बेचा जाएगा। इस फोन सीरीज के दो फोन्स में पहला फोन Redmi Note 9 Pro है और दूसरा Redmi Note 9 Pro Max है। इन दोनों फोन अब से कुछ देर बाद ही यानि दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
आज की सेल पर एयरटेल ऑफर
इन दोनों फोन को कुछ खास ऑफर्स के साथ बेचा जाएगा। आप अमेज़न इंडिया और रेडमी.कॉम की वेबसाइट पर जाकर इस फोन के ऑपर्स के बारे में पता कर सकते हैं और इन दोनों फोन्स को खरीद सकते हैं। हालांकि अगर आप एयरटेल यूज़र्स हैं तो आपको कुछ अतिरिक्त फायदा भी हो सकता है। एयरटेल यूज़र्स अगर 298 और 398 रुपए का रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें डबल इंटरनेट डेटा का फायदा होगा।
रेडमी नोट 9 प्रो की डिस्प्ले
रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।
रेडमी नोट 9 प्रो का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।
Redmi Note 9 Pro Max का डिस्प्ले
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। आपको बता दें कि इस फोन में कंपनी ने फ्रंट पैनल में भी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया है और रियर पैनल में भी प्रोटेक्शन दिया है। इसके साथ-साथ कंपनी ने इस फोन के रियर कैमरा को भी गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है।
Redmi Note 9 Pro Max का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 119 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








