Home
News

Redmi Note 9 Pro: Green और Orange ज़ोन वाले यूज़र्स आज करें ऑर्डर

Redmi Note 9 Pro को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन की फ्लैश सेल आजकल हर हफ्ते आयोजित की जा रही थी। आपको बता दें कि इस फोन की फ्लैश सेल काफी पहले की जानी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। इस वजह से अब इस फोन की फ्लैश सेल बार-बार आयोजित की जा रही है।

Redmi Note 9 Pro: Green और Orange ज़ोन वाले यूज़र्स आज करें ऑर्डर

अगर आपने अभी तक इस फोन को ऑर्डर नहीं किया है और आप इस फोन को खरीदने के इच्छुक हैं तो आप आज भी इस फोन को ऑर्डर कर सकते हैं। शाओमी कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश कर रही है। इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे mi.com और amazon पर होगी।

कोरोना की वजह से हुई दिक्कत

हालांकि अगर आपका क्षेत्र कोरोना वायरस की वजह से रेड ज़ोन में आता है, तो आप आज इस फोन को ऑर्डर नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वक्त भारत सरकार के निर्देषों के अनुसार सिर्फ ग्रीन और ओरेंज ज़ोन के क्षेत्रों में ही गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी करने का आदेश है।

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। आपको बता दें कि अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर

रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।

इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।

इस फोन में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बेहद पॉवरफुल और लंबे बैकअप वाली बैटरी भी दी है जो 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 12,999 रुपए के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 9 Pro is being introduced once again in the flash sale. The flash sale of this phone was being held every week nowadays. Let us tell you that the flash sale of this phone was to be done long ago but it could not be done due to lockdown.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X