Home
News

Redmi Note 9 Pro: आज एक बार फिर ओरेंज़ और ग्रीन ज़ोन के लोगों के लिए होगी फ्लैश सेल

Redmi Note 9 Pro को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में उतारा जा रहा है। इस फोन को लॉकडाउन के तीसरे चरण में फ्लैश सेल में पेश किया गया है। इस फोन को मार्च में लॉन्च किया गया था लेकिन इसकी फ्लैश सेल को रोक लगा दी गई थी। इस फोन को लॉकडाउन के नियमों में हुए ढील के बाद बिक्री के लिए पेश किया गया है। इस फोन को कल भी बिक्री के लिए पेश किया गया था और आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है।

Redmi Note 9 Pro: ओरेंज़ और ग्रीन ज़ोन के लोगों के लिए होगी फ्लैश सेल

इस फोन को mi.com और amazon पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन की फ्लैश सेल 12 बजे दोपहर से होगी। आपको बता दें कि अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में भारत सरकार ने गैर जरूरी समान की डिलीवरी पर रोक लगा दी थी। इस वजह से स्मार्टफोन की डिलीवरी भी नहीं की जा रही थी। अब स्मार्टफोन समेत सभी गैर जरूरी सामान को ग्रीन और ओरेंज ज़ोन में डिलीवरी करने की मंजूरी गृह मंत्रालय ने दे दी है। लिहाजा अब स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने काम को एक बार फिर से शुरू कर दिया है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।

इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।

इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।

इस फोन में कंपनी ने 5,020 एमएएच की बेहद पॉवरफुल और लंबे बैकअप वाली बैटरी भी दी है जो 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी ने ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 12,999 रुपए के साथ आता है।

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। इसके अलावा इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 16,999 रुपए है। इन दोनों फोन को खरीदने पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 9 Pro is being launched once again in the flash cell. This phone has been introduced in the flash cell in the third phase of lockdown. This phone was launched in March but its flash cell was banned. This phone has been introduced for sale after the relaxation of the lockdown rules.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X