Redmi Note 9 Pro को खरीदने का मौका, कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन
Redmi Note 9 Series को हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज का एक फोन Redmi Note 9 Pro आज एक बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन के साथ कंपनी ने Redmi Note 9 Pro Max को भी लॉन्च किया था लेकिन वो फोन 25 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Note 9 Pro को अब से कुछ मिनटों बाद सेल में पेश किया जाएगा। कोरोना वायरस की वजह से बहुत सारे लोगों को लग रहा होगा कि फोन ऑनलाइन भी नहीं खरीदा जा सकता है और इसी वजह से आपको आज इस फोन को खरीदने का मौका ज्यादा वक्त तक मिल सकता है।
आज इस फोन को खरीदने का मौका
Redmi Note 9 Pro को Mi Home, Mi Studio, mi.com और Amazon पर बेचा जाएगा। इस फोन को एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपए की छूट और ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।
इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 12,999 रुपए के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला दिया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है।
कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।
Redmi Note 9 Pro की डिस्प्ले
रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








