Home
News

Redmi Note 9 Pro की आज होगी सेल, जानिए इसकी फीचर्स, कीमत और ऑफर्स

Redmi Note 9 Pro को अगर आप खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास आज एक अच्छा मौका है। इस स्मार्टफोन को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। इस फोन को आज भी एक ऑफर्स के साथ पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से अमेज़न और mi.com पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी ने ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।

Redmi Note 9 Pro की आज होगी सेल, जानिए इसकी फीचर्स, कीमत और ऑफर्स

इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 12,999 रुपए के साथ आता है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपए है।

Redmi Note 9 Pro की डिस्प्ले

रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।

इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are looking to buy Redmi Note 9 Pro, then you have a good chance today. This smartphone will be introduced once again in a flash cell. This phone is also being offered with an offer today. This phone will be offered for sale on Amazon and mi.com from 12 noon today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X