Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
Redmi Note 9 Pro को कंपनी आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश करने वाली है। इस फोन को आज यानि 23 जून को दोपहर 12 बजे से अमेज़न और mi.com के जरिए सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन में कंपनी ने कई खास फीचर्स को शामिल किया है लेकिन उनसे पहले हम आपको इस फोन पर मिल ने वाले कुछ ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

अगर आप एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको एयरटेल के 298 और 398 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा भी कुछ ऑफर्स जो होंगे, उसकी जानकारी खरीदते टाइम आपको मिल जाएगी।
Redmi Note 9 Pro की डिस्प्ले
रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।
इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 4जी सपोर्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड जैसी सुविधाएं भी दी हुई है। इसमें नासा की लेटेस्ट स्मार्टफोन में आने वाली टेक्नोलॉजी NavIC सिस्टम भी दिया हुआ है। इसमें कंपनी ने टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी दिया है।
कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








