Home
News

Redmi Note 9 Pro की इन तीन खूबसूरत रंगों में किया जाएगा लॉन्च

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 को भारत में 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। अभी तक इस फोन के बारे में कई रिपोर्ट्स और लीक सामने आई है। अब इस फोन के बारे में एक नई लीक रिपोर्ट सामने आई है। इस लीक में रेडमी नोट 9 सीरीज के संंभावित कलर वेरिएंट और कुछ खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में भी पता चला है।

Redmi Note 9 Pro की इन तीन खूबसूरत रंगों में किया जाएगा लॉन्च

टिपस्टर ईशान अग्रवाल के द्वारा साझा की गई एक तस्वीर से पता चलता है कि इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसका एक वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला और दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है।

इसके अलावा लीक हुई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Redmi Note 9 Pro में स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी शामिल भी होगा। इसके अलावा लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस फोन को कम से कम तीन रंगों में पेश किया जा सकता है। इसमें पहला कलर ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक होगा।

Redmi Note 9 सीरीज

शाओमी ने इस सीरीज मे लास्ट टाइम रेडमी नोट 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसमें पहला स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 और दूसरा रेडमी नोट 8 प्रो होगा। शाओमी कंपनी हमेशा ही कम कीमत में स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेडमी नोट 9 और नोट 9 प्रो को भी कंपनी किफायती कीमत में ही लॉन्च करेगी।

Redmi India ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक इमेज शेयर किया है। उस इमेज पर गौर करें तो पता चलता है इस फोन के पिछले हिस्से में 4 कैमरे हैं। इसका मतलब इस फोन को रेडमी कंपनी क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ पेश करेगी। इसके अलावा इस फोन की एक इमेज को देखकर ये भी लगता है कि इस फोन का पिछला कैमरा सेटअप स्क्वायर यानि वर्गाकर आकार का होगा। ये देखने में कुछ उस तरह का लगेगा जैसा iPhone 11 Pro का कैमरा सेटअप लगता है।

डिस्प्ले रिफ्रेश रेट भी होगी ज्यादा रेडमी कंपनी की इस नई सीरीज स्मार्टफोन में पहले से ज्यादा तेज रिफ्रेश रेट देने की बात कही जा रही है। इस फोन मे 90 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले देने की बात कही जा रही है। इस फोन को Mi.com और Amozon India पर दिखाया जा रहा है। इसका मतलब है कि इन दोनों साइट पर ही इस फोन की बिक्री की जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 9 Pro and Redmi Note 9 will be launched in India on March 12. So far, many reports and leaks about this phone have surfaced. Now a new leaked report has come out about this phone. In this leak, possible color variants of the Redmi Note 9 series and some specific specifications and features have also been learned.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X