Home
News

Redmi Note 9 Pro: कल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर होगी बिक्री

Redmi Note 9 Pro को अगर आपने अभी तक नहीं खरीदा है तो कल भी आपके पास एक मौका है। इस फोन को कल एक बार फिर सेल में पेश किया जाएगा। Redmi Note 9 Pro को पहले भी सेल में पेश किया गया है और कल एक बार फिर बिक्री के लिए इस फोन को उपलब्ध कराया जा रहा है।

Redmi Note 9 Pro: कल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर होगी बिक्री

Redmi Note 9 Pro की बिक्री

रेडमी नोट 9 प्रो को कंपनी कल दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को mi.com, amazon.in पर बेचा जाएगा। इसके साथ-साथ इस फोन को MI Homes और Retail Outlets पर भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इसका मतलब है कि आप कल अपने नज़दीकी एमआई स्टोर्स से भी इस फोन को खरीद सकते हैं।

Performance Beast वाले फोन की बिक्री

Performance Beast वाले फोन की बिक्री

रेडमी कंपनी ने अपने एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए आज शाम करीब 5 बजे जानकारी दी कि रेडमी नोट 9 प्रो को कल एक बार फिर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी ने #PerformanceBeast हैशटैग के साथ ट्वीट किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है।

इस फोन की डिस्प्ले

इस फोन की डिस्प्ले

रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।

48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा

48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।

इस फोन की कीमत

इस फोन की कीमत

इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट दिया है, जो 13,999 रुपए के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला दिया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you have not bought Redmi Note 9 Pro yet, then you still have a chance tomorrow. This phone will be introduced once again in the cell tomorrow. Redmi Note 9 Pro has also been introduced in the cell before and this phone is being made available for sale once again tomorrow.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X