Redmi Note 9 Pro को आज amazon.in और redmi.com से खरीदें, जानें ऑफर्स, फीचर्स और कीमत
Redmi Note 9 Pro, रेडमी कंपनी का एक नया फोन है, जिसे आज एक बार पिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो और अभी तक नहीं खरीद पाएं हैं तो आज खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 की वजह से हुए महामारी का असर इस फोन के प्रोडक्शन पर भी पड़ा है इसलिए इस फोन को अभी तक सिर्फ फ्लैश सेल के जरिए ही बेचा जा रहा है।
Redmi Note 9 Pro की सेल आज
इस फोन को आज दोपहर 12 बजे से अमेज़न की शॉपिंग वेबसाइट amazon.in और redmi.com पर जाकर खरीद सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 5020 एमएएच की बैटरी और बढ़िया प्रोसेसर के साथ एक शानदार कैमरा सेटअप भी दिया है। उन सब के बारे में बताने से पहले हम आपको इस फोन के ऑफर और कीमत के बारे में बताते हैं।
इस फोन का ऑफर
इस फोन को आज Airtel ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। Airtel के 298 और 398 रुपए के प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा बेनिफिट भी होगा। इस फोन को खरीदने वाले एयरटेल यूज़र्स को इन दोनों प्लान में डबल इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। इसके अलावा भी आप इस फोन को बेचने वाली दोनों साइट पर जाकर इसके ऑफर्स के बारे में पढ़ सकते हैं।
इस फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर
रेडमी नोट 9 प्रो में कंपनी ने 6.67 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी है। इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में कंपनी ने एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया है।
48 मेगापिक्सल का बैक और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा के साथ 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो 120 डिग्री के फिल्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो मैक्रो शूटर के साथ आता है। इसके अलावा इसका चौथा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का है जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने RAW फोटोग्राफी का सपोर्ट भी दिया है। इन सबके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








