Redmi Note 9, Realme 6i और Motorola Moto G8 Power Lite की सेल आज, जानिए पूरी डीटेल्स
अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज बहुत सारे स्मार्टफोन्स को बिक्री के लिए पेश किया गया है। इस लिस्ट में रेडमी, रियलमी और मोटोरोला जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स शामिल है। आइए हम आपको एक-एक करके इन सभी स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जो आज बिक्री के लिए पेश होने वाला है।
Xiaomi Redmi Note 9 की बिक्री
Xiaomi Redmi Note 9 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज एक बार फिर अमेज़न पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। Redmi Note 9 को पहले भी कई बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन पर आज भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
MIUI 12 का अपडेट
इस फोन की सबसे खास बात है कि इसे MIUI 12 का अपडेट मिलना भी शुरू हो गया है। इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसका रिजॉल्यूशन 1080*2340 है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G85 Chipset दिया है। ये प्रोसेसर 6 जीबी तक के रैम के साथ आता है। रेडमी कंपनी का ये फोन 5,020 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
48 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा दिया गया है, 118 डिग्री फिल्ड व्यू के साथ आता है। इस फोन का तीसर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन का चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का ही है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
Realme 6i की बिक्री
इस लिस्ट में दूसरा फोन रियलमी कंपनी का है। इस फोन को कंपनी ने कुछ ही हफ्ते पहले लॉन्च किया था। इस फोन को अभी कुछ दिन पहले ही बिक्री के लिए पेश भी कराया गया था। आज एक बार फिर इस फोन को फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए आपको फ्लिपकार्ट और रिलयमी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Realme 6i की डिस्प्ले और प्रोसेसर
Realme 6i को आज दोपहर 12 बजे ही फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो उसी वक्त में फ्लिपकार्ट या रियलमी.कॉम पर जा सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने 4300 एमएएच की बैटरी, MediaTek Helio G90T SoC, 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले, 90 हर्टज़ का रिफ्रेश रेट समेत बहुत सारे खास फीचर्स दिए गए हैं।
Realme 6i का कैमरा सेटअप
इस फोन में कंपनी ने क्वॉड कैमरा सेटअप इसके पिछले हिस्से में दिया है। इस फोन का पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा-चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।
Motorola Moto G8 Power Lite
अब इस लिस्ट में तीसरे स्मार्टफोन मोटोरोला कंपनी का है। इस फोन को भी आज सेल में बेचा जाएगा। इस फोन को भी आज फ्लिपकार्ट के जरिए ही बेचा जाएगा। इस फोन को खरीदने के लिए आपको दोपहर के ठीक 12 बजे फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाना होगा और इस फोन को अपने लिए बुक करना होगा। इस फोन को खरीदने के लिए काफी सारे ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे, जिसकी जानकारी आपको फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर मिल जाएगी।
इस फोन की बैटरी और प्रोसेसर
इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन को कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है, जो 10W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Motorola Moto G8 Power Lite में कंपनी ने MediaTek Helio P35 chipset का इस्तेमाल प्रोरेसर के तौर पर किया है।
इस फोन का डिस्प्ले
इस फोन में कंंपनी ने 6.5 इंच की IPS LCD Max Vision panel स्क्रीन दी है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में एक वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले भी दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले HD+ रिजॉल्य़ूशन वाली है। इस फोन का कैमरा सेटअप भी काफी बेहतरीन है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप इस फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसका दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसका तीसरा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन का बैक कैमरा सेटअप डुअल कैमरा बुके, फेस ब्यूटी, एचडीआर गूगल लेंस समेत कई सारे फीचर्स को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








