Home
News

Redmi Note 9 को MIUI 12 अपडेट के साथ खरीदने का मौका

Redmi Note 9 को आज एक बार फिर से फ्लैश सेल में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी आज दोपहर 12 बजे से redmi.com और अमेज़न पर बेचा जाएगा। इस फोन को खरीदने के लिए आपको कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिसे आप वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इस फोन का डिस्प्ले

इस फोन का डिस्प्ले

इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसका रिजॉल्यूशन 1080*2340 है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G85 Chipset दिया है। ये प्रोसेसर 6 जीबी तक के रैम के साथ आता है। रेडमी कंपनी का ये फोन 5,020 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ये 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और IR Blaster का फीचर भी दिया गया है।

48 मेगापिक्सल का कैमरा

48 मेगापिक्सल का कैमरा

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा दिया गया है, 118 डिग्री फिल्ड व्यू के साथ आता है। इस फोन का तीसर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन का चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का ही है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है।

MIUI 12 का अपडेट

MIUI 12 का अपडेट

Redmi Note 9 स्मार्टफोन को भी अब MIUI 12 का अपडेट मिलना शुरू हो गया है। MIUI 12 का अपडेट धीरे-धीरे सभी शाओमी फोन को मिलना शुरू हो रहा है। अब शाओमी कंपनी का ये लेटेस्ट अपडेट रेडमी नोट 9 को भी मिलना शुरू हो गया है।

MIUI 12 के फीचर्स

MIUI 12 के फीचर्स

इस नए अपडेट के बारे में बात करें तो ये एनिमेशन इंज़न और एकदम नए तरह के विजुअल्स के साथ आता है। इस नए अपडेट के आने के बाद इस फोन में कंपनी फ्लोटिंग विंडो, आसान विंडो डिजाइन समेत कई प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आते हैं।

कैसे करें अपडेट

कैसे करें अपडेट

अगर आप इस नए फोन में अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं तो आप Redmi Note 9 की सेटिंग्स में जाएं, वहां जाकर System Update पर क्लिक करें। सिस्टम अपडेट पर क्लिक करने के बाद अगर कोई अपडेट आया होगा तो वो आपको दिखने लगेगा। वहां से आप अपने Redmi Note 9 को MIUI 12 से अपडेट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi Note 9 will be once again on sale in the flash sale. This phone will be launched in July. This phone has been launched with a punch hole display. This phone will be sold on redmi.com and Amazon from 12 noon today. You are also getting some offers to buy this phone, which you can see by visiting the website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X