Redmi Note 9 Series की आज होगी बिक्री, अमेज़न पर मिलेगा भरपूर डिस्काउंट
आज भारत में स्मार्टफोन्स की सेल का अंबार लगा हुआ है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर आज काफी महीनों के बाद सेल की शुरुआत हुई है। आज इस लिस्ट में एक और स्मार्टफोन का नाम शामिल है। उस स्मार्टफोन का नाम Redmi Note 9 है। इस फोन को आज अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन की बिक्री अब से कुछ देर बाद 2 बजे से शुरू होगी।

Redmi Note 9 की कीमत
Redmi Note 9 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है। इस कीमत में यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसका दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट वाला है, जिसकी कीमत कंपनी ने 13,499 रुपए रखी है। इस फोन का तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 14,999 रुपए है। इन सभी वेरिएंट को आज mi.com और amazon.in पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी आज इस फोन को खरीदा जा सकता है।
प्राइम डे सेल पर मिलेंगे ऑफर्स
इस फोन पर आज आप अमेज़न प्राइम डे सेल के जरिए काफी सारे ऑफर्स पा सकते हैं। हालांकि ऑफर्स तो mi.com पर भी है लेकिन अगर आप इसे अमेज़न के जरिए खरीदेंगे तो आपको ज्यादा ऑफर्स, डिस्काउंट और कैशबैक मिलेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आज से अमेज़न प्राइम डे सेल की शुरुआत हो चुकी है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इसका रिजॉल्यूशन 1080*2340 है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G85 Chipset दिया है। ये प्रोसेसर 6 जीबी तक के रैम के साथ आता है। ये फोन MIUI 11 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 के अपडेट के साथ आता है। रेडमी कंपनी का ये फोन 5,020 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ये 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर और IR Blaster का फीचर भी दिया गया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा दिया है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा दिया गया है, 118 डिग्री फिल्ड व्यू के साथ आता है। इस फोन का तीसर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन का चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का ही है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
रेडमी नोट 9 सीरीज की बिक्री
हालांकि हम आपको बता दें कि आज इस फोन के साथ-साथ अमेज़न इंडिया पर Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max की भी बिक्री की जा रही है। अगर आप रेडमी के इस फोन सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप आज अमेज़न इंडिया पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








