Redmi Note 9 कल होगा लॉन्च, आज जानिए स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 9 स्मार्टफोन कल लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला है। दरअसल इस फोन के एक मॉडल जिसका नंबर M2003J6A1G को अमेरिकी सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर लिस्ट किया गया है। इस वजह से इस फोन के बारे में कुछ फीचर्स का पता चला है।

शाओमी कंपनी ने अपने इस फोन Redmi Note 9 Pro में 4,920 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अ्लावा इस फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड MIUI 11 पर रन करवाया है। आपको बता दें कि इस फोन में दो वर्ज़न में लॉन्च किा गया है। इसके पहले वेरिएंट का नाम Redmi Note 9 है और दूसरे का नाम Redmi Note 9 Pro है।
Redmi Note 9 की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 9 की कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में हमको पता चला है। इस फोन में कंपनी ने Wi-Fi 802.11b/g/n का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एक बेहद दमदार बैटरी दी है जो 4,920 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। आपको बता दें कि रेडमी की नोट सीरीज में आने वाली बैटरियों में ये सबसे ज्याजा क्षमता वाली बैटरी है जो 30W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने अपने इस आने वाले स्मार्टफोन का एक टीज़ पर ट्विटर पर शेयर किया है। रेडमी नोट 9 सीरीज की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए हो सकती है। आपको बता दें कि इस सीरीज के फोन को शाओमी कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर लिस्ट किया है। अमेज़न इंडिया पर रेडमी नोट 9 सीरीज का एक मिनी पेज भी बनाया गया है। इसका मतलब है कि रेडमी नोट 9 सीरीज का स्मार्टफोन अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कल होंगे ये फोन लॉन्च
आपको बता दें कि रेडमी नोट 9 सीरीज को भारत में कल यानि 12 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 4 यानि क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। अब देखना होगा यूज़र्स को शाओमी नोट सीरीज के ये दो नए फोन Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को यूज़र्स कितना पसंद करेंगे और इन दोनों फोन में क्या नई खास बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications








