Home
News

Redmi Pad 2 vs Redmi Pad Pro: कौन सा टैबलेट है आपके लिए बेहतर, जानें पूरा कंपेरिजन

Redmi Pad 2 vs Redmi Pad Pro: Xiaomi ने अपने पोर्टफोलियो में Redmi Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें कई अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। इससे पहले Redmi Pad Pro को लाया गया था। दोनों ही डिवाइस अपनी-अपनी जगह मजबूत हैं।

लेकिन, कौन सा टैबलेट आपकी जरूरतों के लिए सही रहेगा और किसमें ज्यादा पावरफुल फीचर मिलते हैं। हम यहां स्पेक्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन करने वाले हैं।

Redmi Pad 2 और Redmi Pad Pro में कौन दमदार?

डिजाइन और डिस्प्ले

Redmi Pad 2

11.5 इंच का 10-bit डिस्प्ले है, जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही यह वेट टच सपोर्ट के साथ आता है, जो स्क्रॉलिंग और टच के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसका वजन करीब 510 ग्राम है, जो बड़े बैटरी के बावजूद इसे पोर्टेबल बनाता है।

Redmi Pad Pro

Redmi Pad Pro में 11 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। AMOLED पैनल के कारण कलर और कंट्रास्ट में यह बेहतर एक्सपीरियंस देता है। साथ ही, इसका वजन लगभग 465 ग्राम है, जो Redmi Pad 2 से थोड़ा हल्का है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Redmi Pad 2

यह टैबलेट MediaTek Helio G100-Ultra चिपसेट पर चलता है, जो मिड-रेंज यूजर्स के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा।

Redmi Pad Pro

Redmi Pad Pro में Snapdragon 870 चिपसेट है, जो काफी पावरफुल और हाई-एंड प्रोसेसर माना जाता है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देता है। रैम 6GB या 8GB और स्टोरेज 128GB या 256GB विकल्प के साथ मिलता है। यह MIUI For Pad पर चलता है।

कैमरा और ऑडियो

Redmi Pad 2

इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और हल्की-फुल्की फोटोग्राफी के लिए ठीक है। ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर सिस्टम है, जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है।

Redmi Pad Pro

Redmi Pad Pro में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो बेहतर इमेज क्वालिटी देता है। फ्रंट कैमरा भी 8MP का है। इसमें भी क्वाड स्पीकर हैं लेकिन यह Harman Kardon ट्यूनिंग के साथ आता है, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को और बढ़ाता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Redmi Pad 2

9000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। नेटवर्क की बात करें तो यह 4G सपोर्ट करता है, साथ ही Wi-Fi, ब्लूटूथ और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।

Redmi Pad Pro

इसमें 8600mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए यह केवल Wi-Fi वेरिएंट में आता है, यानी सेलुलर सपोर्ट नहीं है। हेडफोन जैक नहीं है, लेकिन USB-C पोर्ट से कनेक्टिविटी मिलती है।

खास फीचर्स

Redmi Pad 2

AI फीचर्स जैसे सर्कल टू सर्च और गूगल जैमिनी AI चैटबोट सपोर्ट करता है। साथ में ग्राहक कीबोर्ड और स्टाइलस एक्सेसरीज भी खरीद सकते हैं।

Redmi Pad Pro

Stylus सपोर्ट के साथ आता है और किबोर्ड एक्सेसरी भी उपलब्ध है। इसका फोकस प्रोफेशनल और क्रिएटिव यूजर्स पर है, इसलिए यह ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम फीचर्स देता है।

कीमत और अवेलेबिलिटी

  • Redmi Pad 2 की कीमत प्राइस रेंज में ज्यादा बजट फ्रेंडली है, जो बेसिक से मिड-रेंज यूजर्स के लिए सही विकल्प है।
  • Redmi Pad Pro थोड़ा महंगा है लेकिन हाई-एंड यूजर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेहतर निवेश साबित हो सकता है।
  • Redmi Pad 2 की कीमत 4GB+128GB Wi-Fi मॉडल के लिए 13,999 रुपये, 6GB+128GB 4G वर्जन के लिए 15,999 रुपये है।
  • दूसरी ओर Redmi Pad Pro 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था।
  • इसका 8GB+256GB वेरिएंट 26,999 रुपये में उतारा गया था। इसका 8GB+128GB वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है।

फाइनल वर्डिक्ट- दोनों ही टैबलेट शानदार स्पेसिफिकेशन ऑफर करते हैं, लेकिन खरीददारी करने से पहले आपको अपनी जरूरतों के बारे में पता करना होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X