Home
News

1,599 रु में लांच हुआ हार्ट-रेट मॉनिटर वाला Redmi Smart बैंड

स्‍मार्टबैंड और स्‍मार्टवॉच का बाजार भारत में काफी बढ़ चुका है लगभग हर बड़े स्‍मार्टफोन ब्रांड का अपना फिटनेस बैंड है या फिर स्‍मार्टवॉच है, प्राइज़ और ब्रांड नेम इस सेगमेंट काफी मायने रखता है यहीं वजह है आपको मार्केट में 1000 रु से लेकर 50 हजार रु तक के बैंड और स्‍मार्टवॉच मिल जाएंगे। रेडमी ने इस खेमें के अपना नया बैंड बाजार में पेश कर दिया है जिसमें कलर डिस्‍प्‍ले के साथ हार्टरेट मॉनीटर का फीचर दिया गया है साथ ही इसमें स्‍लीप ट्रैक की मद्द से आप अपने सोने की आदत में सुधार कर सकते हैं।

1,599 रु में लांच हुआ हार्ट-रेट मॉनिटर वाला Redmi Smart बैंड

बैंड को आसानी से चार्ज किया जा सके इसके लिए इसमें यूएसबी प्‍लग इंट्रीगेट है यानी सीधे बैंड को ही आप चार्जिंग पोर्ट में प्‍लग कर सकते है। इस सेगमेंट में इसकी सबसे बड़ी खासियत है हार्ट रेट मॉनीटर जो किसी दूसरे बैंड में नहीं मिलती है। इसकी स्‍क्रीन को आप अपने मनचाहे फेस के साथ बदल सकते है जैसे आप अपने पीसी में पसंद का वॉलपेपर लगा सकते हैं। चाइना के बाजार में शाओमी ने इस बैंड को अप्रेल के महिने में लांच किया था।

भारत में इसकी कीमत और कहा मिलेगा

रेडमी का नया स्‍मार्ट बैंड 1,599 रु में खरीदा जा सकता है, नया बैंड कल (9 Sep)1 बजे से मिलना शुरु हो जाएगा, इसे Amazon, Mi.com, Mi Home के अलावा ऑफलाइन स्‍टोर से ले सकते हैं। अलग-अलग रंगों के साथ बैंड में ब्‍लैक, ब्‍लू, ग्रीन और ऑरेंज ऑप्‍शन मिलते हैं।

बैंड में दिए गए सभी फीचर

रेडमी स्‍मार्ट बैंड में 1.08 इंच की कलर OLED स्‍क्रीन दी गई है, अगर Mi Band 4 बैंड से इसकी तुलना करें तो 0.95 इंच ज्‍यादा बड़ी है साथ ही इसमें ऑप्‍टिकल सेंसर और 24 घंटे चलने वाला हार्टरेट मॉनीटरिंग फीचर दिया गया है। स्‍मार्टबैंड में 5 अलग-अलग तरह से स्‍पोर्ट मोड के साथ आप कैसे सोते है इसकी क्‍वालिटी नापने की खूबी भी दी गई है। फिट रहने के लिए इसमें कैलोरी और स्‍टेप अलर्ट भी आपको मिल जाएगा। Mi Band 4 की तरह इसमें भी वाटर रजिस्‍टेंट 5ATM रेटिंग के साथ मिलता है यानी आप बैंड को 50 मीटर की गहराई में 10 मिनट तक पहन सकते हैं। बैंड में गैश्‍चर का सपोर्ट है यानी आप जैसे ही आप अपने हाथ को उठाएंगे बैंड की स्‍क्रीन ऑन हो जाएगी ताकि आप आराम से अपने मैसेज बिना कोई बटन को हाथ लगाए देख सकें।

हालाकि बैटरी के मामले में ये Mi Band 4 से थोड़ा पीछे रह जाता है, रेडमी स्‍मार्ट बैंड फुल चार्ज के बाद 14 दिन का बैटरी बैकप देता है वहीं Mi Band 4 में 20 दिन का बैटरी बैकप मिलता है। लेकिन नए बैंड को चार्ज करना काफी आसान है। बैंड को एंड्रायड और आईओएस दोनों प्‍लेटफार्म की डिवाइस में यूज़ किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
xiaomi launched new Redmi Smart band with lots of feature like you can watch you heart rate, you can track your sleep pattern.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X