Home
News

एमआई से अलग होगा रेडमी, शाओमी ने किया ऐलान

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी और Mi ब्रांड ने मिलकर शानदार स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है। हालांकि अब शाओमी ने कंफर्म कर दिया है कि वह रेडमी को Mi ब्रांड से अलग कर एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में चलाएंगे। इसी के साथ-साथ कंपनी ने रेडमी ब्रांड के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि शाओमी ने इन दोनों ब्रांड को अलग करने के कारण का खुलासा नहीं किया है। हालांकि एक यूजर के Weibo में सवाल पूछने पर शाओमी के CEO, Lei Jun ने इस कदम के पीछे का कारण बताया है।

एमआई से अलग होगा रेडमी, शाओमी ने किया ऐलान

क्या है Lei Jun का कहना

कंपनी को अलग करने के लिए Jun ने अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि रेडमी ब्रांड को अलग करने के पीछे का कारण रेडमी ब्रांड को एक अलग पहचान देना है। उन्होंने कहा कि Mi और Redmi दोनों ही ब्रांड्स का काफी अलग फोकस है। हालांकि GizmoChina की रिपोर्ट में बताया गया है कि Mi ब्रांड को कंपनी हाई-एंड स्मार्टफोन्स बनाने के लिए तैयार कर रही है और रेडमी ब्रांड बजट और एंट्री लेवल सेगमेंट में 'वैल्यू फॉर मनी' स्मार्टफोन बनाने की ओर फोकस करेगा।

इसी के साथ शाओमी के भारत में कुल तीन ब्रांड्स होंगे। इनमें Redmi, Mi, Poco ब्रांड्स शामिल है। बता दें, शाओमी कंपनी ने Poco ब्रांड को अफॉर्डेबल कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए बनाया है। बता दें, इससे पहले हुवावे ने ऑनर को अलग करने और ओप्पो ने Realme ब्रांड्स को अलग करने की स्ट्रैटेजी को अपनाया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Chinese smartphone maker Radmi and Mi brand have brought together the smartphones in the market. However, now Shaoomi has convinced that he will run Redmi from the Mi brand and run it as an independent brand. At the same time, the company has announced the date for launch of the new smartphone of the Redmi brand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X