25 मार्च को रेडमी लॉन्च करेगा तीन नया पीसी और एक स्मार्टफोन
शाओमी कंपनी के ब्रांड रेडमी लगातार कोई ना कोई प्रॉडक्ट को लॉन्च करती रहती है। अभी हाल ही में रेडमी कंपनी ने चीन में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन है। अब रेडमी कंपनी इस महीने के लास्ट तक कुछ नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च कर सकती है।

रेडमी लॉन्च करेगी कुछ खास प्रॉडक्ट
शाओमी कंपनी के बारे में आ रही कुछ रिपोर्टस की माने तो इस महीने के अंत तक में कंपनी तीन पीसी और एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट की माने तो तीन नए Redmi Book पीसी को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन पेज पर लिस्ट हो गए हैं। इसे जेडी डॉट कॉम पर लिस्ट किया गया है। रेडमीबुक सीरीज के तीन नए पीसी का नाम edmiBook 13 Ryzen Edition, 2nd-gen RedmiBook 14 Ryzen Edition और RedmiBook 16 Ryzen Edition है।
इस सभी पीसी और शायद एक नए स्मार्टफोन को रेडमी कंपनी 25 मई को लॉन्च करने जा रही है। इस हिसाब से अब लॉन्चिंग में सिर्फ 12 दिन का टाइम बचा है। नए स्मार्टफोन के बारे में कोई ख़बर तो नहीं मिली है लेकिन लू विबिंग ने कल एक नए रेडमी फोन को टीज किया है। इस आने वाले ने फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर होगा।
इस फोन के कुछ खास फीचर्स
शाओमी कंपनी ने हाल ही में रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन को लॉन्च किया है। Redmi K30 5G रेसिंग एडिशन फोन में कंपनी ने बहुत सारे खास फीचर्स दिए हैं। इस फोन में कंपनी 6.67 इंच की डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट दिया है। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर और अपग्रेडेड एड्रेनो 620 जीपीयू के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी रैम दिया है।
इस फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें कंपनी ने 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन का तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो सेंसर मैक्रो के साथ आता है। वहीं इस फोन का चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








