Home
News

Redmi Y2 हुआ अपडेट, जानें क्या और कैसे होगा फायदा

By Devesh

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने इस महीने की शुरुआत में Redmi Y2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Redmi Y2 स्मार्टफोन Redmi S2 का एक नया और अपग्रेड वर्जन था। कंपनी ने इस डिवाइस को बजट वर्जन में पेश किया था। अब इस डिवाइस को अपग्रेड किया गया है। इस डिवाइस के सोफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। भारत में शाओमी Redmi Y2 स्मार्टफोन को मीयूआई 9.5.14 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Redmi Y2  हुआ अपडेट, जानें क्या और कैसे होगा फायदा

Redmi Y2 हुआ अपडेट

हालांकि यह अपडेट चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही है। इस बात की जानकारी मीयूआई फोरम पोस्ट पर दी गई। जिसमे कहा गया कि शाओमी ने अपने चुनिंदा Redmi Y2 यूज़र्स के लिए MIUI 9.5.14 अपडेट ज़ारी किया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट सिर्फ ओवर द एयर चैनल के जरिए ही भेजा जा रहा है। इसका मतलब है कि यह अपडेट डाउनलोड होने वाले रॉम के तौर पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि अगर आप चाहें तो सेटिंग सिस्टम अपडेट्स में जाकर या पहले से इंस्टॉल अपडेट ऐप में जरिए अपडेट के बारे में जांच कर सकते हैं।

इस अपडेट सिस्टम की वजह से स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बेहतर होगी। इस अपडेट को MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.5.14.0.OEFMIFA नाम से पेश किया गया है। अगर यह अपडेट कुछ खास यूज़र्स के डिवाइस में ठीक काम करता है तो इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए भी लागू कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बेहतर होगी। इस फोन को मीयूआई 10 ग्लोबल रॉम मिल सकता है। जिसके बाद यूज़र एआई पोर्ट्रेट मोड का मज़ा ले पाएंगे।

Redmi Y2 के फीचर्स और कीमत

Redmi Y2 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डुअल सिम, 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसमें 3 और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा है। इसमें 12 मेगापिक्सल का है प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए भी यह स्मार्टफोन खास है क्योंकि फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है। यह सेंसर एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। Redmi Y2 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 9,999 रुपए हैं। वहीं दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi launched Redmi Y2 smartphone in the beginning of this month. The company had introduced this device in the budget version. Shaomi has released MIUI 9.5.14 update for his select Redmi Y2 users. However, this update is only for select users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X