Redmi Y3: सिर्फ 12 सेकेंड में बिक गए सभी स्मार्टफोन, जानिए अगली फ्लैश सेल कब
Xiaomi ने कुछ ही दिनों पहले अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Y3 को लॉन्च किया है। Redmi Y3 एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। लॉन्च होने के बाद से स्मार्टफोन को कल यानी 30 अप्रैल को भारत में पहली बार प्लैश सेल पर उपलब्ध कराया गया।

आपको बता दें, शाओमी ने बताया कि पहली प्लैश सेल में ही स्मार्टफोन सिर्फ 12 सेकेंड में आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। जो काफी हैरान कर देने वाली खबर है। हालांकि कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इस दौरान कितने यूनिट्स स्मार्टफोन को बेचा गया।
कंपनी ने बताया है कि Redmi Y3 स्मार्टफोन को 3 मई को दोपहर 3 बजे एक बार फिर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे पहले यह सेल अमेजन Summer Sale के चलते अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू कराई जाएगी। बाकी ग्राहक इसे 4 मई 3PM के बाद से 7 मई के बीच खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो भारत में इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
Redmi Y3 स्पेसिफिकेशन
Redmi Y3 में 6.26-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, स्मार्टफोन की डिस्प्ले की टॉप में डॉट नॉच दी गई है। स्मार्टफोन में 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा-कोर SoC मौजूद है, जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। बता दें, यह प्रोसेसर Adreno 506 GPU से पेयर्ड है।
स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो Redmi Y3 में AI पावर्ड ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमेरी सेंसर 12-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। फोन के फ्रंट पर 32-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। Redmi Y3 में 4,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, GPS, Wi-Fi, ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट भी दिए गए हैं। साथ ही स्मार्टफोन काफी सारे फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








