Home
News

24 अप्रैल को Redmi Y3 और Redmi 7 के लॉन्च होने की संभावना

शाओमी और Realme दोनों ही स्मार्टफोन मेकर कंपनियां समय समय पर अपने स्मार्टफोन के दम पर एक दूसरे को टक्कर देती रहती हैं। बता दें, Realme कंपनी 22 अप्रैल को अपने Realme 3 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। वहीं, खबर आ रही है कि शाओमी भी ठीक दो दिन बाद यानी 24 अप्रैल को अपना Redmi Y3 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। एक ट्विट से पता चलता है कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को 32-मेगापिक्सल वाले सेल्फी सेंट्रिक कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है।

24 अप्रैल को  Redmi Y3 और Redmi 7 के लॉन्च होने की संभावना

वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ अपना Redmi 7 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। सामने आए ट्वीट में नंबर "7" को भी हाइलाइट किया गया है। ट्वीट में बताया गया है कि शाओमी ने इस इवेंट में अपने फैन्स के लिए कुछ सर्प्राइज भी प्लान किया है। कंपनी ने अपने इस ट्वीट को एक प्रश्न के साथ खत्म किया है। जहां "But what's with 7? लिखा गया है। बता दें, नया Redmi 7 पहले लॉन्च किए गए Redmi 6 का अपग्रेड स्मार्टफोन होगा। जो Realme 3 Pro के साथ Realme C2 स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन

Redmi 7 स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी अपने इस फोन को 6.26-इंच एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं, फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कैमरा सेटअप में पहला सेंसर 12-मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

बता दें, फोन को एंड्रॉयड पाई बेस्ड MIUI के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो स्मार्टफोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में 4,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशन तो फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi and Realme both smart phone makers and companies from time to time compete each other on their own smartphone. Let Realme company launch its Realme 3 Pro smartphone on April 22. At the same time, the news is that Shaoomi is going to launch its Redmi Y3 smartphone right after two days i.e. on 24th April.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X