Home
News

Redmi Y3 और Redmi 7 कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

आज चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। आपको कुछ दिन पहले ही हमने इस ख़बर के बारे में बताया था। आज शाओमी कंपनी भारत में दो नए फोन लॉन्च करके विरोधी कंपनियों एक बार फिर पीछे छोड़ने के प्रयास में है। शाओमी कंपनी आज Redmi Y3 और Redmi 7 को लॉन्च करने वाली है।

Redmi Y3 और Redmi 7 कुछ ही देर में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

इन दोनों स्मार्टफोन को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। शाओमी के नए स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट अब से कुछ देर बाद दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आप इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप यूट्यूब और कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए भी लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ अपना Redmi 7 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। सामने आए ट्वीट में नंबर "7" को भी हाइलाइट किया गया है। ट्वीट में बताया गया है कि शाओमी ने इस इवेंट में अपने फैन्स के लिए कुछ सर्प्राइज भी प्लान किया है। कंपनी ने अपने इस ट्वीट को एक प्रश्न के साथ खत्म किया है। जहां "But what's with 7? लिखा गया है। बता दें, नया Redmi 7 पहले लॉन्च किए गए Redmi 6 का अपग्रेड स्मार्टफोन होगा। जो Realme 3 Pro के साथ Realme C2 स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

नए स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन

Redmi 7 स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी अपने इस फोन को 6.26-इंच एचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। वहीं, फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कैमरा सेटअप में पहला सेंसर 12-मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

बता दें, फोन को एंड्रॉयड पाई बेस्ड MIUI के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो स्मार्टफोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में 4,000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशन तो फोन के लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी।

Best Mobiles in India

English summary
Today, the Chinese smartphone company Shaomi is about to launch two new smartphones. Just a few days before you told us about this news. Today, the Chemoi company is launching two new phones in India, and the opposition companies are once again trying to leave behind. Shawmi Company is going to launch Redmi Y3 and Redmi 7 today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X