Redmi Y3 vs Redmi Note 7: 11,999 रुपए वाले रेडमी के इन दो स्मार्टफोन का अंतर
भारतीय बाजार में काफी सारी चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनियां अपना पैर जमाने ही कोशिश में लगी रहती हैं। हालांकि सभी चाइनीज कंपनियों से ऊपर नाम शाओमी का आता है। कंपनी के लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स को बेहद पंसद आते हैं, जिसके चलते वह शाओमी के बाकी स्मार्टफोन के लॉन्च होने का इंतजार करते रहते हैं।

बता दें, कुछ ही समय पहले कंपनी ने Redmi Y3 और Redmi Note 7 स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है। इन दोनों ही स्मार्टफोन का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। वहीं, कंपनी ने अपने दोनों ही स्मार्टफोन में दमदार स्पेसिफिकेशन, फीचर्स को पेश किया है। अगर आप इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में से किसी स्मार्टफोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है, क्योंकि आज हम दोनों ही स्मार्टफोन की खुबियों के बारें में बात करेंगे और जानेंगे की कौन सा स्मार्टफोन सबसे बेहतर है।
Redmi Y3 vs Redmi Note 7: डिजाइन और डिस्प्ले
Redmi Y3 स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन 6.26 (15.9cm) इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। फोन को डॉट नॉट डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। फोन 19.9HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले को सिक्योर करने के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन दी गई है। इसी के साथ रात में रीडिंग को आसान बनाने के लिए Low Blue Light को शामिल किया गया है। स्मार्टफोन को Aura Prism Design के साथ पेश किया गया है। जिसके चलते फोन के बैक पर 7 लेयर मौजूद है। फोन के बैक में Dynamic Reflection Effect के चलते माइक्रो लाइन दी गई हैं। जो इसे पकड़ने में काफी सरल बनाती हैं।
कलर वेरिएंट की बात करें तो फोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें Elegent Blue, Bold और Red Prime Black कलर मौजूद है। फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है। इसी के साथ बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बता दें, स्मार्टफोन Infrared Blaster फीचर के साथ आता है। जो आपके स्मार्टफोन को एक रिमोट बनाता है। जिसकी मदद से आप अपने घर के डिवाइस को फोन के जरिए ही कंट्रौल कर सकते हैं। स्मार्टफोन 2+1 कार्ड स्लोट के साथ आता है। जिसमें Dual Sim Dual VoLTE शामिल है। वहीं माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Note 7 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन को ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ दी गई है। वहीं, स्मार्टफोन फ्रंट और बैक दोनों जगह Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और इसमें Adreno 512 GPU दिया गया है।
Redmi Y3 vs Redmi Note 7: कैमरा
Redmi Y3 के बैक कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ आता है। बैक कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में AI Scene Detection फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स 33 अलग-अलग कैटेगरी को कंट्रोल करके एक बेहतर तस्वीर ले सकते हैं। इसी के साथ 60 FPS के साथ फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इन सबके अलावा खास बात यह है कि फोन में इन-बिल्ट Google Lens ऐप को पेश किया गया है। जिसकी मदद से आप ऑबजेक्ट के बारें में आसानी से जानकारी निकालकर उसे खरीद सकते हैं।
वहीं Redmi Y3 को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। कैमरा AI Beautify 4.0 फीचर्स के साथ आता है। उसी के साथ कैमरा Auto HDR, लो लाइट सेल्फी, स्क्रीन प्लैश, एआई पोट्रेट मोड, ग्रुप सेल्फी के लिए फिल्ड ऑफ व्यूह, शेक फ्री सेल्फी, Palm Shutter, Stabilized Selfie video जैसे और भी कई सारे फीचर्स के साथ आता है। वहीं, वीडियो को और भी बेहर तरीके से कैप्चर करने के लिए फोन में फुल एचडी सेल्फी वीडियो रिकॉर्डर दिया गया है। इसी के साथ फोन में Electronic Image Stabilization फीचर दिया गया है। जो वीडियो में अनचाही मूमेंट को रोकने में मदद करेगा। कंपनी ने अपने Redmi Y3 स्मार्टफोन में 360 डिग्री एआई फेस अनलॉक फीचर को पेश किया है।
Redmi Note 7 स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। बैक में 48 मेगापिक्सल Samsung GM1 image sensor मौजूद है। वहीं, 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो काफी सारे AI डिटेक्शन, AI लाइट ट्रेल और AI पोट्रेट 2.0 मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Redmi Y3 vs Redmi Note 7: हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर
Redmi Y3 में 4000mAH की बैटरी दी गई है। जो भारी इस्तेमाल के बाद भी दो दीन आसानी से चल सकती है। फोन में Adaptive Battery को पेश किया गया है। जो बैटरी को बचाने में मदद करती है। Redmi Y3 में प्रोसेसर की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 632 मौजूद है। जो Octa-core Kryo प्रोसेसर के साथ आता है। यह काफी फास्ट और पॉवरफुल प्रोसेसर है।
फोन में आउट ऑफ द बॉक्स MIUI 10 मौजूद है। जो Android 9 Pie पर चलता है। कंपनी ने अपने Redmi Y3 की क्वालिटी को और भी और भी मजबुत पर ध्यान दिया है। स्मार्टफोन P2i Hydrophobic nano coating के साथ आता है। जो इसे स्पैल्श प्रूफ बनाता है। वहीं, पानी से बचने के लिए फोन के बटन और पोर्ट को वॉटर टाइट सील किया गया है।
Redmi Note 7 स्मार्टफोन में क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन को 11nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और इसमें Adreno 512 GPU दिया गया है।
Redmi Y3 vs Redmi Note 7: स्टोरेज और कीमत
Redmi Y3 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इतने सारे फीचर्स के बावजूद स्मार्टफोन को काफी बजट फ्रेंडली रखा है। कंपनी ने अपने Redmi Y3 स्मार्टफोन को दो वेरिंएट में लॉन्च किया है। फोन का पहला वेरिएंट 3GB + 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वही फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 11,999 रुपये हैं। स्मार्टफोन को 30 अप्रैल,2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन, Mi.com और Mi Homes के जरिए खरीद सकते हैं।
Redmi Note 7 स्मार्टफोन को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। इस कीमत के साथ यूजर्स 3GB रैम/32GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीद सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन के 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। बता दें, स्मार्टफोन को Sapphire Blue, Ruby Red और Onyx Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं, नया Redmi स्मार्टफोन बिलकुल नए "Aura Design" के साथ आता है। जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच को पेश किया गया है। बता दें, स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 6 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications