Home
News

RedmiBook 14 हुआ लॉन्च, एप्पल मैकबुक जैसा डिजाइन, जानिए कीमत और उपलब्धता

शाओमी कंपनी ने आज अपने दो नए स्मार्टफोन के साथ अपना एक नया लैपटॉप भी मार्केट में लॉन्च किया है। आज शाओमी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ Redmi TV और लैपटॉप भी लॉन्च किया है। शाओमी के नए लैपटॉप का नाम RedmiBook 14 है। आपको बता दें कि शाओमी कंपनी का यह लैपटॉप कुछ चुनिंदा लैपटॉप में से एक है।

RedmiBook 14 हुआ लॉन्च, एप्पल मैकबुक जैसा डिजाइन, जानिए कीमत और उपलब्धता

इस लैपटॉप में इंटल का नया लेटेस्ट 10th जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने चीन में पहले भी RedmiBook 14 को लॉन्च किया था लेकिन वो इंटल के 8th जेनरेशन के प्रोसेसर वाला था। अपने उसी लैपटॉप मॉडल को कंपनी ने अपडेट करते हुए आज इस नए मॉडल को पेश किया है। हम आपको इस नए लैपटॉप के बारे में बताते हैं।

RedmiBook 14 का अपग्रेड वर्जन हुआ लॉन्च

शाओमी कंपनी का ये नया लैपटॉप देखने में काफी हद तक एप्पल के मैकबुक जैसा लगता है। इसके डिजाइन के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी ने युनिबॉडी डिजाइन दिया है, जो स्पेस ग्रे और रोज गोल्ड के दो कलर ऑप्शन के साथ आया है। इस लैपटॉप का साइज 14 इंच का और इसका वजन करीब 1.5 किलोग्राम है। शाओमी कंपनी ने अपने इस नए लैपटॉप के लिए दावा किया है कि इसमें काफी बढ़िया इन-बिल्ट कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसकी वजह से इसकी बैटरी बैकअप 10 घंटों तक साथ देती है, ऐसा कंपनी दावा कर रही है।

एप्पल मैकबुक जैसा डिजाइन

इसके अलावा इस लैपटॉप में NVIDIA MX250 ग्राफिक्स प्रोसेसर मिलता है। आपको बता दें कि ये ग्राफिक्स का फीचर मिड-टियर गेमिंग के लिहाज से काफी अच्छा है। कंपनी ने इस लैपटॉप में मॉर्डन स्टैंडबाय सिस्टम को भी जोड़ा है। इस सिस्टम की वजह से लैपटॉप एक्टिव होने के बाद परफॉर्मेंस को तुरंत बढ़ा देता है। इस लैपटॉप में विंडो 10 और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पहले से इंस्टॉल किया हुआ है।

नए लैपटॉप का वेरिएंट और कीमत

अब इस लैपटॉप की कीमत पर गौर करें तो इसका इस लैपटॉप को चीन में RMB 3,999 यानि करीब 40,000 रुपए में पेश किया गया है। इस लैपटॉप को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह 6 सितंबर से चीन के समय अनुसार सुबह 10 बजे से बिक्री के लिए सेल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस लैपटॉप का बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB SSD के साथ आता है, जिसमें इंटल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है।

इसके अलावा इसमें कंपनी ने कुछ और भी वेरिएंट को पेश किया है। इन वेरिएंट में 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दिया है। यह लैपटॉप Core i5 या Core i7 प्रोसेसर के ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Core i5 मॉडल RMB 4,499 करीब 45,000 रुपए है और Core i7 मॉडल RMB 4,999 यानि करीब 50,000 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company has also launched a new laptop in the market today with its two new smartphones. Today Xiaomi company has launched its smartphone as well as Redmi TV and laptop. Xiaomi's new laptop is named RedmiBook 14. Let me tell you that this laptop of Xiaomi company is one of the few selected laptops.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X