Home
News

रिलायंस जियो यूज़र के घर पहुंचा 27,000 रुपए से ज्यादा का बिल!

रिलायंस जियो का 'वेलकम ऑफर' यूज़र्स को सभी मुफ्त और अनलिमिटेड सेवाएं उपलब्ध कराता है। लेकिन एक जनाब को जियो का 27,718 रुपेयका बिल पकड़ा दिया गया है।

By Agrahi

रिलायंस जियो के 'वेलकम ऑफर' के बारे में तो आपको पता ही होगा। इस ऑफर के साथ यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड मैसेज मिलते हैं। वेलकम ऑफर में यूज़र्स को फ्री इंटरनेट भी मिलता है। जिसमें यूज़र्स एक दिन में करीब 4जीबी तक का इंटरनेट डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी वैलिडिटी 31 दिसंबर तक की है।

रिलायंस जियो यूज़र के घर पहुंचा 27,000 रुपए से ज्यादा का बिल!

जियो के ऑफिशियल लॉन्च से पहले रिलायंस ने कुछ चुनिंदा 4जी स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए जियो 4जी सिम उपलब्ध कराया था। उस समय यूज़र्स के लिए प्रीव्यू ऑफर उपलब्ध था। जिसके तहत 3 महीने तक यूज़र्स हर सेवा का फ्री और अनलिमिटेड लाभ उठा सकते थे।

जियो के ऑफिसियल लॉन्च के बाद सामने आए जियो टैरिफ ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जियो के टैरिफ अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स के मुकाबले काफी कम हैं। लेकिन जियो से जुड़ी अब एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, जिसमें एक जियो यूज़र ने दावा किया है कि उन्हें जियो की ओर से 27,000 रुपए से भी अधिक का बिल प्राप्त हुआ है। चलिए आपको विस्तार में बताते हैं कि आखिर मामला क्या है-

27,718 रुपए का जियो बिल

27,718 रुपए का जियो बिल

कहा जा रहा है कि कोलकाता के रहने वाले आयुनुद्दीन मोंदल 7003324437 नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं, और उन्हें ही जियो की ओर से एक 27,718 रुपए का बिल भेजा गया है। आप ऊपर दी गई फोटो में बिल देख सकते हैं।

1,100 रुपए की पेनल्टी

1,100 रुपए की पेनल्टी

बिल में 27,718 रुपए का शुल्क साफ़ देखा जा सकता है। जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर है। यूज़र के मुताबिक कहा गया है कि अंतिम के बाद बिल 28,818 रुपए हो जाएगा। जिसका मतलब है कि करीब 1,100 रुपए की पेनल्टी होगी। (जो कि कुछ ज्यादा ही है!)

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

वेलकम ऑफर सभी के लिए मुफ्त है

वेलकम ऑफर सभी के लिए मुफ्त है

रिलायंस जियो पर इस समय वेलकम ऑफर चल रहा है, जिसका लाभ सभी मौजूदा यूज़र्स उठा रहे हैं। इस ऑफर के तहत सभी सेवाएं 31 दिसंबर तक के मुफ्त हैं।

झूठ है ये बिल!

झूठ है ये बिल!

जैसा कि सभी जानते हैं कि जियो का वेलकम ऑफर इस समय चल रहा है। जिसका मतलब है कि यह बिल झूठ है। यह सर्विस प्रोवाइडर की ओर से नहीं है। तो सभी जियो यूज़र्स निश्चिंत रहें।

जियो की ओर से नहीं कोई जानकरी

जियो की ओर से नहीं कोई जानकरी

फिलहाल इस झूठे बिल के बारे में रिलायंस जियो की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। यह बिल एक फेसबुक पेज पर देखा गया है, जो कि ऑफिशियल नहीं है।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Relaince Jio user received a bill of more than 27,000 rs Hindi news. Read more in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X