AGM 2019: Jio बना भारत का नंबर वन और दुनिया का नंबर दो टेलिकॉम नेटवर्क, पढ़िए लाइव अपडेट्स
आज रिलायंस कंपनी अपनी 42वां वार्षिक आम बैठक का आयोजन कर रही है। रिलायंस जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने इस इवेंट की शुरुआत करते हुए कुछ बाते और कुछ नए प्लान्स के बारे में बात करनी शुरू की है। इस मौके मुकेश अंबानी ने रिलायंस परिवार के सबसे नए सदस्य जियो के बारे में बात करके बताया कि कैसे जियो ने भारत में यूज़र्स का भरोसा जीता है।

मुकेश अंबानी ने कुछ आंकड़ों को बताते हुए कहा है कि जियो अब भारत का डिजिटल गेटवे ऑफ इंडिया बन चुका है। उन्होंने बताया कि रिलायंस अब भारत का सबसे बड़ा रिटेलर बन चुका है। रिलायंस कंपनी अपने को 1 लाख 30 हजार करोड़ के टर्नओवर के साथ सबसे बड़ा रिटेलर बन चुका है, जोकि भारत के दूसरे सबसे बड़े रिटेलर से भी 4 गुना ज्यादा है।
AGM 2019 की अपडेट
इसके आगे बात करते हुए रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो को भारतीय यूज़र्स ने काफी साथ दिया है। भारतीय यूज़र्स ने जियो को बड़ी शानदार तरीके से अपनाया है। उन्होंने बताया कि जियो के आने से पहले भारतीय इंटरनेट एक अंधेरी दुनिया में था और अब जियो के आने के बाद जियो ने भारत के इंटरनेट डेटा से चमका दिया है।
उन्होंने बताया कि जियो कंपनी का यूज़र्स बेस अब 340 मिलियन से भी ज्यादा हो चुका है और अभी भी हर महीने 10 मिलियन नए यूज़र्स हर महीने जियो कंपनी के साथ जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि यूज़र्स के बढ़ने का रेशियो बहुत ही बेहतरीन है। इसके बाद मुकेश अंबानी ने पूुरी रिलायंस कंपनी की तरफ पूरे भारत के धन्यवाद देते हुए कहा कि जियो के ऊपर इस तरह का अनोखा विश्वास दिखाने के लिए पूरे भारत को मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।
जियो बना भारत का नंबर वन और दुनिया का नंबर दो टेलिकॉम नेटवर्क
उन्होंने भारतीय यूज़र्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी वजह से ही जियो ना सिर्फ भारत का सबसे बड़ा टेलिकॉम नेटवर्क बन गया है बल्कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम नेटवर्क भी बन गया है। उन्होंने बताया कि जियो के इस सफलता के पीछे दो मुख्य स्तंभ हैं। पहला डिजिटल कनेक्टिविटी और दूसरा डिजिटल प्लेटफॉर्म एंड सॉल्यूशन।
उन्होंने बताया कि डिजिटल कनेक्टिविटी की वजह से हम एक सबसे उत्तम क्वालिटी और अफॉर्डबलिटी के साथ भारत के हर व्यक्ति को कनेक्ट कर पाए, भारत के हर जगह को कनेक्ट कर पाए और भारत की हर चीज को कनेक्ट कर पाए। इस बात को उन्होंने अंग्रेजी टैगलाइन के साथ कहा कि Digital Connectivity:- Connect Everyone, Every Place, Everything.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि जियो की सफलता के पीछे उसके दूसरे स्तंभ का नाम है डिजिटल प्लेटफॉर्म एंड सॉल्यूशन। इसके जरिए हमने भारत के हर व्यक्तियों की रोजमर्रा जीवन में होने वाली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनके हर समस्या का घर बैठे समाधान निकालने की कोशिश की। इसमें मनोरंजन, ई-कॉमर्स, फाइनेसिंयल सर्विसेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ई-गर्वनेंस जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications