Jio और Google मिलकर लॉन्च करेंगे सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
Reliance Industries Ltd (RIL) की AGM यानि Annual General Meeting खत्म हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह के ऐसा पहली बार हो रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्री की एजीएम ऑनलाइन आयोजित हुई है। इस बार के एजीएम में मुकेश अंबानी ने फिर से कई बड़ी घोषणाएं की लेकिन उनमें से सबसे बड़ी घोषणा 5जी स्मार्टफोन की है।

Jio Phone 3 के नाम पर लॉन्च होगा 5जी स्मार्टफोन
इस बार के रिलायंस एजीएम से पहले Jio Phone 3 का कयास हर कोई लगा रहा था लेकिन अब लगता है कि जियो कंपनी जियो फोन 3 के नाम पर कुछ बड़ा लेकर आने वाली है। जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने आज अपने 43वें एजीएम को संबोधित करते हुए कहा कि जियो इंडिया में काफी जल्द 5जी सुविधा को लॉन्च करने वाला है।
जियो फोन की पार्टनरशिप
इस बार रिलायंस जियो ने 5जी स्मार्टफोन की घोषणा की कर दी है। रिलायंस जियो ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए गूगल के पार्टनरशिप की है और अब जियो और गूगल मिलकर एक 5जी स्मार्टफोन बनाएंगे, जिसे अफोर्डेबल प्राइस में भारत में लॉन्च करेंगे।

दो फीचर फोन के बाद अब आएगा नया स्मार्टफोन
मुकेश अंबानी ने घोषणा करते हुए कहा कि जियो ने गूगल के पार्टनरशिप कर ली है और वो एंड्रॉयड ओएस को बनाने का काम भी कर रहे हैं। इस बात से साफ हो जाता है कि दो फीचर फोन लॉन्च करने के बाद अब जियो कंपनी गूगल के साथ मिलकर 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
2जी मुक्त होगा भारत
Jio ने संकल्प किया है कि वो जल्द ही भारत को 2जी मुक्त करेंगे। इसके लिए जियो कंपनी ने गूगल के साथ पार्टनरशिपिंग की है। गूगल और जियो मिलकर अब एक स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ये एक 5जी स्मार्टफोन होगा। इसके साथ-साथ कंपनी ने कहा कि ये एक अफोर्डेबल स्मार्टफोन होगा।
आज रिलायंस जियो की एनुअल मीटिंग
अभी तक हर बार इस इवेंट का आयोजन रिलायंस कंपनी ऑफलाइन करती थी और इससे लिए काफी सारे लोग दूर-दूर से आते थे। इस बार रिलायंस अपना 43वां एजीएम का आयोजन किया है। इस ऐजीएम में JioMeet के जरिए ऑनलाइन जुड़ा जा सकता है अब अगर आप भी इस मीटिंग को देखना चाहते हैं, इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप नीचे दिए लिंक के जरिए कर सकते हैं।
जल्द शुरू होगा जियो 5जी
5G के ऊपर भी जियो कंपनी ने कहा कि 5जी के लिए टेक्नोलॉजी के डेवलप कर दिया गया है। मुकेश अंबानी के अनुसार जैसे ही 5जी स्पैक्ट्रम शुरू होंगे, इसके ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर मुकेश अंबानी ने कहा कि इस तकनीक को एक साल के अंतर्गत में शुरू कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








