Home
News

Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी ने की Jio AI Cloud की घोषणा, यूजर्स को फ्री मिलेगा 100GB स्टोरेज

Reliance AGM 2024: रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (RIL) ने आज यानी 29 अगस्त को अपनी 47th Annual General Meeting (AGM) आयोजित की। इस प्रोग्राम में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया और मनोरंजन सहित कंपनी ने विविध व्यवसायों के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

मुकेश अंबानी ने बताया कि कंपनी ने अपने व्यवसाय के हर पहलू में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को इंटिग्रेट किया है और सभी रिलायंस बिजनेस के लिए AI-नेटिव डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना भी की है।

मुकेश अंबानी ने की Jio AI Cloud की घोषणा

AI क्लाउड वेलकम की घोषणा

बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान मुकेश अंबानी ने Jio AI Cloud Welcome ऑफर की घोषणा की है, जिसमें जियो यूजर्स को दीवाली से 100GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। उन्होंने कहा कि रिलायंस का ओनगोइंग टेक ड्राइवन ट्रांसफोरमेशन कंपनी को हाइपर-ग्रोथ की एक नई क्लास में ले जाएगा और आने वाले वर्षों में इसके मूल्य को कई गुना तक बढ़ाने में मदद करेगा।

इसके अलावा ये ऑफर यूजर्स को फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और अन्य डिजिटल कंटेंट को सुरक्षित रूप से स्टोर और एक्सेस करने की परमिशन भी देगा। अंबानी ने वादा किया है कि वे अधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ने वाले यूजर्स के लिए मार्केट में सबसे किफायती कीमत पर ये सुविधा उपलब्ध कराएंगे। कंपनी इस साल दीवाली से जियो AI क्लाउड वेलकम ऑफर शुरू करने की योजना बना रही है।

जियो फोनकॉल पर भी मिलेगी AI की सुविधा

जियो की ऑफरिंग के बारे में आकाश अंबानी ने जियो फोनकॉल में AI के इंक्लूजन की जानकारी भी दी। जियो यूजर्स को फोनकॉल पर जल्द ही AI बेस्ड सर्विसेज मिलेगी। इसे कंपनी ने Jio Phonecall AI नाम दिया है। इस सर्विस में आप अपनी अपनी हर फोन कॉल में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें आप फोन कॉल को जियो क्लाउड पर रिकॉर्ड कर सकेंगे।

जियो क्लाउड पर रिकॉर्ड होने वाली कॉल ऑटोमेटिकली टेक्स्ट में बदल जाएगी। इसके अलावा ये आपकी कॉल कन्वर्सेशन को समराइज करेगी। ये आपकी कॉल टेक्स्ट को दूसरी लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने का भी काम करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X