रिलायंस का रोज़ाना पैक, 33 रु में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा
रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) ने अपना नया रोज़ाना पैक पेश किया है। इसके नाम की ही तरह इसमें यूज़र्स को रोज़ाना लाभ मिलेगा। इस ऑफर में यूज़र्स को 1 जीबी डाटा और एक घंटे की अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलेगी। मजेदार बात यह है कि यह अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर की जा सकती है।

आरकॉम के ये रोज़ाना पैक 31 रुपए से 35 रुपए तक की रेंज में हैं। इसका लाभ ऑनलाइन रिचार्ज या ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी लिया जा सकता है। इन पैक को कंपनी ने कई राज्यों में उपलब्ध कराया है, यानी कि यह किसी खास शहर या सर्किल के यूज़र्स के लिए ही नहीं, बल्कि कई राज्यों के यूज़र्स के लिए हैं।
रिलायंस का यह नया ऑफर अलग राज्यों में अलग कीमत पर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन यूज़र्स को कितने का पड़ेगा यह नया पैक।
राज्य और रिलायंस रोज़ाना
बात करें केरला और राजस्थान के पैक की तो इन यूज़र्स को 31 रुपए में रोज़ाना पैक मिलेगा। 32 रुपए में गुजरात और महाराष्ट्र के यूज़र्स, असम, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, कोलकाता, नॉर्थ ईस्ट, उड़ीसा, पंजाब, युएपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और वेस्ट बंगाल में 33 रुपए में मिलेगा।
तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, मुंबई के यूज़र्स इस पैक का लाभ 34 रुपए में ले पाएंगे, वहीं एमपी, आंध्रप्रदेश और तेलेंगाना में इस पैक की कीमत 35 रुपए होगी।
ऑफर वैलिडिटी
रिलायंस रोज़ाना पैक का लाभ यूज़र्स अपने सर्किल के हिसाब से दी गई कीमत में ले सकते हैं। बता दें कि इसकी वैलिडिटी 2 दिनों की होगी। यानी आपको हर दिन 1जीबी डाटा और एक घंटे की कॉलिंग, जिसका लाभ यूज़र्स दो दिनों तक ले सकते हैं।
कैसे करें एक्टिवेट?
यदि आपको रिलायंस का यह रोज़ाना पैक चाहिए तो आप ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरह से इसे रिचार्ज करवा सकते हैं। आप इसके लिए एसएमएस भी भेज सकते हैं। आपको 'ACT ROZANA33' लिखकर 53739 पर भेजना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








